फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Babita fell in love with murderer Abhishek after friendship on Facebook.

Agra News: फेसबुक पर दोस्ती के बाद बबीता काे हत्यारोपी अभिषेक से हुआ प्यार

Sun, 08 Dec 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Babita fell in love with murderer Abhishek after friendship on Facebook.
कासगंज। हत्या का शिकार हुई महिला बबिता की हत्यारोपी अभिषेक से शादी कोरोना काल में वर्ष 2020-21 में हुई थी। फेसबुक के माध्यम से पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली और दिल्ली के फाजलपुर मडावली इलाके में रहने लगे थे।
विज्ञापन

मृत महिला बबीता की दो शादियां पहले भी हो चुकी थीं। पहली शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। यह शादी भी प्रेम विवाह था। पहली शादी के बाद दो पुत्रियां मानन्या व अनन्या का जन्म हुआ। इसके बाद बबिता ने दूसरी शादी रचा ली। लेकिन दूसरे पति के साथ कुछ ही दिन रही। इसके बाद तीसरे पति के रूप में उसने अभिषेक से शादी रचाई। अभिषेक के साथ बबीता काफी अच्छे से रह रही थी क्योंकि वह दिल्ली में रहकर घरों में काम करके अच्छी कमाई कर लेती थी।
विज्ञापन

कुछ दिन तक तो सबकुछ कीक रहा, उसके बाद बबीता को अभिषेक की एक और प्रेमिका मुस्कान के बारे में जानकारी हुई। यह बात बबीता को नागवार लगती थी और वह बार-बार अभिषेक पर मुस्कान से चल रहे अवैध संबंध को खत्म करने के लिए दबाव बनाने लगी। लेकिन अभिषेक तरह-तरह के बहाने बनाकर बबीता को साधे रखता था, लेकिन जब बबीता ने ज्यादा प्रतिरोध शुरू किया तो उसन ेबबीता की हत्या करने की योजना बना ली। ढोलना इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि बबीता ने आरोपी के साथ तीसरी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed