{"_id":"60c368baea030f0a6437176e","slug":"baba-pran-krishan-das-video-goes-viral-of-feeding-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं भारी न पड़ जाए आस्था: मथुरा में शिष्यों को झूठा प्रसाद खिलाने वाले बाबा का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं भारी न पड़ जाए आस्था: मथुरा में शिष्यों को झूठा प्रसाद खिलाने वाले बाबा का वीडियो वायरल
Fri, 11 Jun 2021 07:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:19 PM IST
सार
बाबा के शिष्य केवल बाबा की सेवा और उनके आदेश अनुसार कार्य करते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मथुरा में बाबा प्रेमदास मुंह से खिचड़ी लगाते हुए
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के राधाकुंड में एक बाबा का वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। बाबा अपने शिष्यों को मुंह से लगाई खिचड़ी का प्रसाद बांट रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बीच ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीधाम राधाकुंड में बाबा प्राण कृष्ण दास महाराज जोकि श्रीधाम राधाकुंड में बेला वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। राधाकुंड के साथ-साथ देश भर में उनके हजारों शिष्य बताए गए हैं। बाबा के शिष्य केवल बाबा की सेवा और उनके आदेश अनुसार कार्य करते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। बाबा प्राण कृष्ण दास अपने शिष्यों को अपने मुंह से लगाकर खिचड़ी प्रसाद शिष्यों को वितरण किए जाने वाले खिचड़ी में मिलाते हुए देखे जा रहे है। बताते हैं कि यह परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। बाबा प्राण कृष्ण दास द्वारा जो प्रसाद शिष्यों में बांटा जाता है। उसे पहले बाबा द्वारा झूठा कर किनका का मात्र प्रसाद में मिलाने के बाद प्रसाद शिष्यों के बीच वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
भक्तों के बीच बांट रहे प्रसाद
राधाकुंड में बाबा प्राण कृष्ण दास के शिष्य बाबा के साथ हरि नाम संकीर्तन और बाबा के आश्रम में बनाया गया प्रसाद ग्रहण कर भक्तों के बीच वितरण करते हैं। बाबा प्राण कृष्ण दास के शिष्यों से बात करने पर उन्होंने बताया बाबा उनकी आस्था एवं राधारानी की भक्ति प्राप्त कराने की दिशा की ओर हमें ले जाते हैं। बाबा प्राण कृष्ण दास को वे ईश्वर के समान सम्मान देते हैं। बाबा प्राण कृष्ण दास उनके गुरु हैं। इनकी सेवा और सम्मान करना हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन
बाबा की साधना से सत्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है और उनकी प्रेरणा से ही हम धर्म का प्रचार करने के लिए दूर-दूर तक जाते हैं। बाबा प्राण कृष्ण दास के आश्रम में रहने वाले शिष्य सभी समुदाय के है।
कोरोना का असर: शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे राजाधिराज के दर्शन, द्वारिकाधीश मंदिर होगा सैनिटाइज