{"_id":"6673cc06649b5401e8063194","slug":"b-ed-law-examinations-will-be-held-next-month-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-in-agra-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ भीमराव आंबेडकर विवि: अगले महीने होंगी बीएड-विधि की परीक्षाएं, जानें कब तक भरे जाएंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ भीमराव आंबेडकर विवि: अगले महीने होंगी बीएड-विधि की परीक्षाएं, जानें कब तक भरे जाएंगे फॉर्म
Thu, 20 Jun 2024 03:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:04 PM IST
सार
डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की अगले महीने होंगी। 24 जून के बाद विद्यार्थियों से 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। बीएड-विधि कॉलेज 200 से अधिक हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड और विधि की परीक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। इसके लिए 24 जून तक छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 500 रुपये शुल्क लगेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों के लॉगिन आइडी पर जानकारी दी है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड 2023-25 प्रथम वर्ष, 2022-24 द्वितीय वर्ष और 2023-24 के एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के अलावा बीएएलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष की परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 24 जून है। इसमें करीब 200 कॉलेजों के 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
संबंधित कॉलेजों के विद्यार्थी www.dbrau.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 24 जून के बाद फॉर्म भरने पर 500 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। फॉर्म भरने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह से परीक्षाएं कराने की तैयारी चल रही है। परीक्षा फॉर्म भरने के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन