फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   B.Ed final year exam on 13 June in Nine District latest News in hindi

बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षा की तारीख घोषित, सात जिलों में बनाए गए केंद्र

Mon, 10 Jun 2019 10:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
B.Ed final year exam on 13 June in Nine District latest News in hindi
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
बीएड (2018-19) अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 13 जून से शुरू होंगी। सात जिलों में 37 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा में 17,513 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिन कॉलेजों ने परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा किया है, उन कॉलेजों के छात्रों के ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


बीएड की अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए आगरा में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, राजकीय कॉलेज फतेहाबाद, राजकीय कॉलेज आंवलखेड़ा, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, बीडी जैन कन्या महाविद्यालय और आरबीएस कॉलेज बिचपुरी हैं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में नौ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एमजी बालिका महाविद्यालय, सीएल जैन कॉलेज, एसआरके कॉलेज, दाऊदयाल महिला महाविद्यालय, बीडीएम कॉलेज, एके कॉलेज, नारायण डिग्री कॉलेज, पालीवाल कॉलेज, लोक राष्ट्रीय कॉलेज जसराना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में छह केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें बीएसए कॉलेज, केआर पीजी कॉलेज, केआर गर्ल्स कॉलेज, आरसीए कॉलेज, आईओपी कॉलेज वृंदावन, केआरटीटी कॉलेज हैं।

एटा में जेएलएन कॉलेज, गंज डुंडवारा कॉलेज, केएपीजी कॉलेज, शारदा जौहरी नगर महापालिका कन्या महाविद्यालय और राजकीय पीजी कॉलेज जलेसर को केंद्र बनाया गया है।

अलीगढ़ में एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज, टीकाराम कॉलेज और राजकीय कॉलेज अतरौली में परीक्षाएं होंगी। मैनपुरी में चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज, कुंवर आरसीएम कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज और हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज और सरस्वती डिग्री कॉलेज केंद्र बनाए गए हैं। 

 

जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) डॉ. जीएस शर्मा ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गश्स है। जिन कॉलेजों ने छात्रों की परीक्षा शुल्क नहीं जमा किया है, वह दो दिन में जमा करा दें, तभी इनको प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed