{"_id":"5d484edb8ebc3e6cca5d9ab4","slug":"ayodhya-sog-team-caught-9-persons-in-vrindavan-dharmshala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः धर्मशाला में ठहरा था 'लुटेरा गैंग', अयोध्या एसओजी ने दबिश देकर पकड़े नौ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः धर्मशाला में ठहरा था 'लुटेरा गैंग', अयोध्या एसओजी ने दबिश देकर पकड़े नौ लोग
Tue, 06 Aug 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में तलाशी के दौरान पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या की एसओजी ने स्थानीय पुलिस के साथ मथुरा मार्ग स्थित धर्मशाला में दबिश देकर नौ लोगों को पकड़ा। जबकि उनके साथी भाग खड़े हुए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
सोमवार रात करीब सवा आठ बजे अयोध्या की एसओजी टीम को सर्विलांस के आधार पर बदमाशों की लोकेशन मथुरा मार्ग स्थित कहानोरिया धर्म भवन में मिली। पुलिस ने दबिश देकर एक हॉल में ठहरे नौ लोगों को पकड़ लिया।
इस धरपकड़ के दौरान धर्मशाला में मची अफरातफरी के बीच दो बदमाश भाग गए और जंगल में छिप गए। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए नौ लोगों में तीन महिलाएं, दो बच्चे व चार लोग शामिल हैं।

Trending Videos
बताया जा रहा है कि धर्मशाला में ठहरे लोग शातिर बदमाश हैं। यह कई जगह लूट कर यहां ठहरे हुए हैं। यहां भी कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस पकड़े गए लोगों ने पूछताछ कर रही है।
धर्मशाला के मैनेजर ओमप्रकाश ने बताया कि यहां एक नंबर के हॉल में 17 लोग ठहरे हुए थे। यह रविवार प्रात: करीब सात बजे यहां ठहरने आए थे। उन लोगों ने अपना पता महाराष्ट्र के नंदुरबाग के बता रहे थे। जैसा कि रजिस्टर में भी एंट्री की है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे का कहना है कि बाहर के पुलिस बल ने धर्मशाला में दबिश दी है। जानकारी की जा रही है।