फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto sector to get skilled workers; country's first Auto-Grade Skill Center opened.

Agra News: ऑटो सेक्टर को मिलेंगे कुशल श्रमिक, खुला देश का पहला ऑटोग्रेड स्किल सेंटर

Mon, 12 Oct 2026 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Auto sector to get skilled workers; country's first Auto-Grade Skill Center opened.
आगरा। ऑटोमोबाइल उद्योग को अब कुशल श्रमिकों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और मौजूदा श्रमिकों को नई तकनीक सिखाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में देश का पहला ऑटोग्रेड रीजनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुल गया है। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) और ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) की इस संयुक्त पहल से खुले केंद्र पर रविवार को खंदारी स्थित एक होटल सेमिनार आयोजित की गई। एफएडीए के प्रदेश अध्यक्ष संदीप नारायण ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल सेक्टर की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यावहारिक अनुभव और तकनीकी दक्षता की जरूरत होती है। पढ़ाई के दौरान ही प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलने से युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान होगी। स्किल सेंटर केवल नए युवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। आगरा की ऑटोमोबाइल डीलरशिप और वर्कशॉप में पहले से काम कर रहे कर्मियों को भी यहां नई तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए समय-समय पर विशेषज्ञों के शिविर आयोजित होंगे, जिससे वे उद्योग की बदलती जरूरतों के हिसाब से खुद को अपडेट कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल से स्थानीय ऑटोमोबाइल कारोबारियों को प्रशिक्षित मानव संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उद्घाटन समारोह में एएसडीसी के सीईओ प्रसन्न पहाड़ी, एफएडीए अकादमी के डीन धर्मेश जैन, मनोरम बजाज के एमडी राम मोहन कपूर और अशोक ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. रंजना बंसल आदि ऑटो सेक्टर से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed