फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto Gang Strikes in Agra Women Thieves Steal Jewelry-Filled Purse Caught on CCTV

आगरा में अपराध की छोटी-छोटी घटनाएं: ऑटो गैंग ने महिला का उड़ाया पर्स, शराब की दुकान से बीयर हो गई चोरी

Sat, 08 Nov 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Nov 2025 09:12 AM IST
सार

आगरा में अपराध की छोटी-छोटी घटनाएं हुईं। महिला का बैग ऑटो गैंग ने उड़ा दिया,  तो वहीं शराब की दुकान से बीयर और नकदी चोरी हो गई। 

विज्ञापन
Auto Gang Strikes in Agra Women Thieves Steal Jewelry-Filled Purse Caught on CCTV
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में ऑटो गैंग ने राजाखेड़ा निवासी महिला प्रियंका का जेवरात से भरा पर्स चोरी कर लिया। वह 5 नवंबर को वह अपनी ननद रेखा के साथ अपने भाई के घर उखर्रा रोड के कौलक्खा जा रही थीं। राजेश्वर मंदिर के पास ऑटो में दो महिलाएं पहले से बैठी थीं। जब वह राजपुर चुंगी उतरीं और सामान खरीदने के लिए बैग खोला तो घटना के बारे में जानकारी हुई।बैग से जेवरात और रुपयों से भरा पर्स चोरी कर लिया गया था। शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से गैंग की महिलाओं की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


शराब की दुकान से नकदी और बीयर ले गए चाेर
नाई की मंडी थाना क्षेत्र के मीरा हुसैनी चौराहे पर चोरों ने कंपोजिट शराब की दुकान को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर 3 हजार की नकदी और बीयर ले गए। शाहगंज थाना क्षेत्र के साकेत कालोनी निवासी दुकान संचालक सुबोध गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


छेड़छाड़ और गाली गलौज के विरोध पर युवती की पिटाई
थाना छत्ता में जीवनी मंडी क्षेत्र की निवासी एक युवती ने पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में लगी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पवन गुरवानी नामक युवक रोजाना रास्ते में आने जाने के दौरान रोककर उनसे छेड़छाड़ करता है। विरोध पर घर के सामने खड़ा होकर गाली गलौज देता है। मंगलवार की रात भी घर के बाहर आकर गाली गलौज देने लगा। विरोध किया तो उनके और उनके पिता के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed