आगरा: ऑटो गैंग ने महिला के पर्स से चोरी किए जेवरात और नकदी, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा
आगरा में बाइकर्स गैंग के साथ ऑटो गैंग भी सक्रिय है, जो चोरी की वारदात की अंजाम में दे रहा है। इस गैंग में 24 नवंबर को एक महिला के पर्स से जेवरात और नकदी चुरा ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोदला निवासी सलमा पत्नी अहसान मलिक 22 नवंबर को भाई आमीन के साथ रामबाग आई थी। वह टेढ़ी बगिया जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी एक ऑटो आ गया, उसमें दो महिलाएं बैठी थीं। वह भी उसमें सवार हो गई। टेढ़ी बगिया पहुंचने पर जब उसने अपना पर्स निकाला तो उसमें रखे जेवरात और रुपये चोरी हो चुके थे। उसने शोर मचाया तो आरोपी चालक ऑटो लेकर भाग गया।
आरोप है कि महिलाओं ने चोरी की। वारदात में चालक भी शामिल था। 24 नवंबर को थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी ऑटो गैंग महिला के गहने लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया था।
बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
हाथरस रोड पर एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस के बाहर से सोमवार को बाइक चोरी हो गई। कंजौली, सादाबाद निवासी कैलाश सिंह का हाथरस रोड पर फाइनेंस का ऑफिस है। उन्होंने रोजाना की तरह बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी की थी। दोपहर दो बजे जब वह बाहर आए तो बाइक वहां नहीं थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखती तो एक चोर बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने थाना में तहरीर दी है।
नाले में मिला नवजात का शव
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार को झरना नाला में एक नवजात का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आशंका है कि शिशु की जन्म के दौरान मृत्यु हुई है। उसे नाले के पानी में प्रवाहित कर दिया गया। जांच की जा रही है।