फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   auto gang has committed robbery by giving tea In Agra

Agra: चाय पिलाकर यात्री को लूटा, खाते से भी निकाल लिए 35 हजार; कैंट स्टेशन पर ऑटो गैंग ने की वारदात

Sat, 25 Nov 2023 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 04:01 PM IST
सार

आगरा में चाय पिलाकर यात्री को लूट लिया। खाते से भी 35 हजार निकाल लिए। कैंट स्टेशन पर ऑटो गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
auto gang has committed robbery by giving tea In Agra
ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सक्रिय ऑटो गैंग ने एक और वारदात को अंजाम दिया। आगरा कैंट स्टेशन से युवक को ऑटो में बैठाने के बाद बहाने से उसे चाय पिलाकर लूट लिया। अर्धबेहोशी में उससे डेबिट कार्ड का पिन पूछकर खाते से 35 हजार रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने टरका दिया। अब पुलिस आयुक्त के आदेश पर 17 दिन बाद केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अमापुर, कासगंज निवासी उदय पाल सिंह के साथ घटना हुई। उन्होंने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि वह अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। सात नवंबर को ट्रेन से आगरा आए थे। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद वाटरवर्क्स जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो में पहले से दो लोग थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- PM Modi Mathura: मीरा के विरह को हेमा ने मंचन में उकेरा, दर्शकों की आंखों से छलके आंसू
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह पर ऑटो सवार अन्य उतर गए। चालक ने आगरा फोर्ट पर ऑटो रोका और सुबह का वक्त बताते हुए चाय पिला दी। जब होश आया तो वह सड़क पर पड़े थे। आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, 11000 रुपये, दो मोबाइल, ट्रॉली बैग आदि चोरी कर लिए गए। बाद में पता चला कि खाते से 35 हजार रुपये भी निकल गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: बतौर प्रधानमंत्री चौथी बार मथुरा आ रहे हैं नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे अगवानी

उदय पाल का आरोप है कि वह थाना रकाबगंज में शिकायत करने गए। उन्हें फोर्ट चौकी पर भेज दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखने की बात कहते हुए घर भेज दिया। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की। थक कर वह पुलिस आयुक्त के पास पहुंचे, तब थाना रकाबगंज में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed