Firozabad: दो कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रहीं थी विकसित
मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा था। इसकी जानकारी जब विकास प्राधिकरण को हुई, तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण ने थाना व तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय थाना पुलिस के अलावा विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।
यहां का है मामला
तहसील टूंडला क्षेत्रांर्गत स्टेशन रोड पर निर्माण कॉलोनी बांके बिहारी देहरा एक्लेव पर फिलहाल प्लॉटिंग का काम चल रहा है। लेकिन कॉलोनाइजरों ने उक्त कॉलोनी का नियमानुसार नक्शा पास नहीं कराया। लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कराई जा रही प्लॉटिंग के संबंध में गत दिनों विकास प्राधिकरण द्वारा संबंधित भूमि स्वामी व कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए थे। वहीं इसी तहसील क्षेत्र की नई आबादी टूंडली पर भी विधि वाटिका नाम से लगभग 9000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी विकसित करने को प्लॉटिंग का काम चल रहा था।
ये भी पढ़ें - Agra: रामकथा कहने आए जगद्गुरु के खिलाफ थाने में दी तहरीर, भड़के सपा और बसपा कार्यकर्ता; जानें क्या है मामला
मानचित्र नहीं था स्वीकृत
बगैर मानचित्र स्वीकृत कराये बनाई जा रही दोनों कॉलोनी पर बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। दोनों जगहों पर कॉलोनाइजर द्वारा प्लाट काट कर भरवाईं गईं नींव को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान एक्सईन विप्रा आदित्यकांत कुलश्रेष्ठ, अवर अभियंता प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार और अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।