{"_id":"6a2884370fbeda4c9906de9a","slug":"attendants-assaulted-staff-after-being-stopped-from-entering-the-icu-wearing-shoes-agra-news-c-364-1-ag11019-129976-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जूते पहनकर आईसीयू में जाने से रोकने पर तीमारदारों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जूते पहनकर आईसीयू में जाने से रोकने पर तीमारदारों ने की मारपीट
Wed, 10 Jun 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
आगरा। राजपुर चुंगी क्षेत्र के एक अस्पताल की आईसीयू में जूते पहनकर जाने से रोकने पर तीमारदारों ने स्टाफ को सरिया से पीटा और अस्पताल में तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। शिकायत पर भर्ती बालिका के पिता और चाचा समेत अज्ञात पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मधुवन नगर, राजपुर चुंगी निवासी डॉ. गुंजन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह सानवी नाम से अस्पताल संचालित करती हैं। 6 जून को दोपहर करीब 3:30 बजे 11 माह की बच्ची दिव्यांशी (निवासी शांकुरी कला, थाना फतेहाबाद) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण आईसीयू में रखा गया। रात करीब 11:15 बजे बच्ची के पिता सतेंद्र सिंह और चाचा सुमित आईसीयू में जूते पहनकर जाने लगे।
ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ डोरीलाल और हरेंद्र ने उन्हें रोक दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद दोनों अपने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ आईसीयू में जबरन घुस गए और स्टाफ से मारपीट की। सुमित ने सरिया से दोनों कर्मचारियों के सिर पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने तोड़फोड़ भी की। सूचना डायल 112 पर दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।