फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to kill married woman

Agra News: विवाहिता को जान से मारने की कोशिश

Mon, 22 Jan 2024 04:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jan 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill married woman
विवाहिता को जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन

-कार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कस्बा कुुरावली की रहने वाली एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने जान से मारने की कोशिश की। कार न मिलने पर पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला जुला निवासी सोनी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर 2020 को प्रशांत निवासी गांव कन्नपुर कासगंज के साथ हुई है। वर्तमान में वह ससुरालीजन के साथ इज्जत नगर बरेली में रह रही है। बताया कि शादी के कुछ समय के बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कार की मांग को लेकर एक दिन ससुरालीजन ने उसकी पिटाई की और जमीन पर गिरा कर गला दबाने लगे। उसे जान से मारने की कोशिश की। कुछ दिन पहले उसे पीटने के बाद बरेली बस स्टैंड पर छोड़ दिया। परिजन ने आकर समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुरालीजन मांग पूरी न होने तक साथ रखने को तैयार नहीं हुए। उसे पता चला कि पति की पूर्व में भी शादी हो चुकी थी। पत्नी की मौत के बाद धोखा कर शादी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति प्रशांत, ससुर श्रीपाल, सास मुन्नी देवी, देवर अमित और देवर मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed