{"_id":"6b03c4c0970bb1e4a909c6e5","slug":"attempt-to-encroach-on-government-land-of-state-tb-training-centre-director-seeks-dm-s-intervention-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टीबी प्रशिक्षण केंद्र की जमीन पर नजर...कब्जे की कोशिश से मचा विवाद, डीएम तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टीबी प्रशिक्षण केंद्र की जमीन पर नजर...कब्जे की कोशिश से मचा विवाद, डीएम तक पहुंचा मामला
Mon, 23 Nov 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:14 AM IST
सार
आगरा के मोती कटरा स्थित राज्य क्षय रोग प्रशिक्षण केंद्र की आवंटित नजूल भूमि पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। संस्थान के निदेशक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जमीन की पैमाइश, सीमांकन और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के मोती कटरा स्थित राज्य क्षय रोग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र (टीबी डिमांस्ट्रेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर) को आवंटित सरकारी नजूल भूमि पर जबरन कब्जा और अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। संस्थान के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. संजीव लवानिया ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थलीय पैमाइश, सीमांकन और कार्रवाई की मांग की है।
निदेशक का दावा है कि केंद्र के सामने स्थित नजूल भूमि संख्या 2487 का हिस्सा वर्ष 1974-77 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने संस्थान को आवंटित किया था। भूमि पर पूर्व की ओर मकान बनाकर रह रहे राजकुमार गोला उर्फ प्रजापति अपना स्वामित्व जताते हुए जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अनुचित प्रयास को रोकने के लिए थाना एमएम गेट पुलिस को फोन व लिखित माध्यम से लगातार सूचित किया गया।
निदेशक का कहना है कि 15 अक्तूबर को पुलिस उपायुक्त को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया। इसके बाद 27 अक्तूबर को नजूल राजस्व टीम और 112 पुलिस की मौजूदगी में मौके पर संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि यह भूमि राज्य क्षय रोग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र आगरा की है। इसके बावजूद कब्जे की कोशिशें नहीं रुकीं और 6 नवंबर को संस्थान के चौकीदार को 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलानी पड़ी। निदेशक ने चिंता जताई है कि अब तक ठोस प्रशासनिक कार्रवाई न होने के कारण संबंधित व्यक्ति की ओर से अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।