फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atteck on police

अशोकपुर सोनई में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला

Thu, 25 Jun 2020 05:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
atteck on police
25एमएनपी-01-कुरावली में पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश - फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। जानलेवा हमले में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में गांव अशोकपुर सोनई में दबिश देेने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया। चार हमलावरों को असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर सोनई निवासी प्रशांत पुत्र सहदेव व अन्य लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला का मामला दर्ज हुआ है। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान टीम के साथ वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गए थे। पुलिस जैसे ही गांव निवासी श्याम बहादुर के मकान के पास पहुंची, तभी वहां मौजूद प्रशांत पुत्र सहदेव, अनिल पुत्र होरी लाल, सत्यवीर पुत्र अनोखे लाल और ललित कुमार ने पुलिस टीम पर देसी राइफल व तमंचा से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से संभलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की।
विज्ञापन

इस बीच सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया। कुछ ही देर में चारों हमलावर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। इनके कब्जे से एक देसी राइफल, दो तमंचा व एक पोनिया और कारतूस बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रशांत पर जैथरा और स्थानीय थाने में करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed