फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attackers shot the clerk of Jalkal department in Agra

Agra: बाइक सवार हमलावरों ने जलकल विभाग के लिपिक को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

Tue, 26 Jul 2022 09:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Jul 2022 09:21 PM IST
सार

सदर क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवारों ने जलकल विभाग के लिपिक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
attackers shot the clerk of Jalkal department in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में राधास्वामी सत्संग भवन के पास मंगलवार दोपहर ढाई बजे जलकल विभाग के लिपिक हर्षित शर्मा (30) को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लिपिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के पीछे का कारण पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन


हर्षित शर्मा बालूगंज के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि वह हर सप्ताह सदर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पूजा करने जाते हैं। मंगलवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे बाइक से जा रहे थे। होटल क्लार्क शिराज मार्ग पर राधास्वामी सत्संग भवन के पास बाइक पर नकाबपोश दो युवक आए। उन्होंने पहले हर्षित को रोककर रास्ता पूछा। 

विज्ञापन

पैर के पार निकल गई गोली 

हर्षित ने अनसुना कर दिया। इस पर युवक आगे चले गए। बाद में बाइक मोड़कर फिर से आ गए। इस बार हर्षित को रोक लिया। पीछे बैठे युवक ने फायर कर दिया, जिससे हर्षित के बाएं पैर में गोली लगी। गोली हर्षित के पैर से पार निकल गई। वह लहूलुहान हो गया। आवाज सुनकर आसपास से गुजरते लोग रुक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया है। अभी किसी तरह की रंजिश से परिवार के लोगों ने इंकार किया है। गोली क्यों मारी गई? इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed