फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on student in Australia Infection in Shubham jaw, Rs 5.50 lakh is being spent daily on treatment

ऑस्ट्रेलिया में छात्र पर हमला: शुभम के जबड़े में भी इन्फेक्शन, इलाज पर प्रतिदिन खर्च हो रहे 5.50 लाख रुपये

Mon, 24 Oct 2022 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 10:26 AM IST
सार

शुभम गर्ग के पिता राम निवास गर्ग ने बताया कि बेटे ने शनिवार को बात की थी, वह ज्यादा बात नहीं कर सका। सबसे पहले उसने मां और पिता का हालचाल पूछा। मां कुसुम से भी कुछ देर बात की।

विज्ञापन
Attack on student in Australia Infection in Shubham jaw, Rs 5.50 lakh is being spent daily on treatment
छात्र शुभम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में घायल किरावली की पैंठ गली निवासी शुभम गर्ग (28) के जबड़े में भी इन्फेक्शन है। डॉक्टरों ने इसके लिए भी ऑपरेशन बताया है, जबकि सोमवार यानि आज पेट का ऑपरेशन होना है। इस जानकारी के बाद अब पिता भी ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी में है। वे पासपोर्ट व तत्काल वीजा के लिए 26 को आवेदन करेंगे।

विज्ञापन


मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री लेकर सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में शोध करने गए शुभम गर्ग पर 6 अक्तूबर को कातिलाना हमला किया गया था। चाकू से पेट और जबड़े में 11 वार किए गए थे, तभी से शुभम का उपचार चल रहा है। पिता राम निवास गर्ग ने बताया कि शुभम से फोन पर कुछ देर बात गई है। इलाज पर प्रतिदिन करीब 5.50 लाख रुपये खर्च आ रहा है। 

विज्ञापन

सरकारी मदद से भेजा जाए ऑस्ट्रेलिया  

पिता राम निवास गर्ग ने बताया कि पेट का ऑपरेशन होना है। जबड़े में भी इन्फेक्शन है। इसके भी छोटे-छोटे ऑपरेशन बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि वे भी 26 अक्तूबर को अपने पासपोर्ट एवं तत्काल वीजा के लिए आवेदन अछनेरा में करेंगे। बताया कि उनकी यही मांग है कि उन्हें व शुभम की मां कुसुम गर्ग को भी सरकारी मदद से ऑस्ट्रेलिया भेजा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Agra: पिता से मान बैठा था रंजिश, इसलिए दिवाली से पहले कर दी चार साल के बच्चे की हत्या

फोन पर की माता-पिता से बात

बता दें शुभम गर्ग ने शनिवार को मां और पिता से बात की। शुभम गर्ग के पिता राम निवास गर्ग ने बताया कि बेटा ज्यादा बात नहीं कर सका। सबसे पहले उसने मां और पिता का हालचाल पूछा। मां कुसुम से भी कुछ देर बात की। उनसे यही कहा कि हालत में सुधार हो रहा है। 

ये भी पढ़ें-  अमर उजाला पड़ताल: आगरा में हरित की आड़ में बिक रहे प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे, दुकानों का नहीं किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed