फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on Firozabad police team to solve land dispute

यूपी: जमीन का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग, भाजपा नेता को हिरासत में

Wed, 16 Jan 2019 11:46 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Attack on Firozabad police team to solve land dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के जसराना के कस्बा पाढ़म में मंगलवार देर रात जमीन का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। थाने से पहुंचे पुलिस फोर्स ने पथराव करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं दूसरे को जसराना से एक भाजपा नेता के यहां से हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पाढ़म चौकी इंचार्ज ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने और पथराव करने का अभियोग दर्ज कराया है। भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर नेताओं के साथ पुलिस की नोकझोंक हो गई।   
विज्ञापन

          
पाढ़म में त्रिलोकीनाथ और कंचन पक्ष के बीच में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। त्रिलोकीनाथ की पत्नी विमला देवी ने एसडीएम मोहम्मद रिजवान को प्रार्थना देकर विपक्षियों पर निर्माण कार्य में रुकावट डालने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसडीएम के आदेश पर मंगलवार देर शाम पहुंचे चौकी इंचार्ज रनवीर सिंह का कंचन पक्ष के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लोगों ने एसआई और मौजूद पुलिसकर्मी पर पथराव शुरू कर दिया। 

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो लोगों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर कोतवाल दिनेश कुमार, सीओ अभिषेक राहुल मौके पर पहुंचे और पथराव करने वाले एक युवक को पकड़ लिया। 

पाढ़म चौकी इंचार्ज रनवीर सिंह की तहरीर पर थाना जसराना में कंचन, राजीव, चंदन, शिवकुमार, नीतेश, अरुण, रामसहाय, विजय, योगेंद्र, सतेंद्र, बॉबी शर्मा, विक्की, छोटे सहित 15 ज्ञात और 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार किया है। 

वहीं पुलिस ने एक अन्य आरोपी योगेंद्र सिंह को उस समय पकड़ लिया जब वो भाजपा नेताओं के साथ सीओ से मिलने जा रहा था। इस दौरान पुलिस एवं भाजपा नेता डा. सत्यपाल सिंह में नोकझोंक हो गई। कोतवाल दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस पर पथराव और फायरिंग करने में 12 से अधिक लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। दो को हिरासत में लिया है। पुलिस एसडीएम के आदेश पर जमीन के मामले में कस्बा में गई थी।           

  भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ एसएसपी से मिले भाजपाई

व्यापारी भाजपा नेता जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी के साथ एसएसपी सचिंद्र पटेल से मिले। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की भूमिका एवं मौके की स्थिति से एसएसपी को अवगत कराया।       

 पुलिस पर पथराव और फायरिंग की जांच सीओ जसराना को दी गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।-महेंद्र सिंह, एसपी देहात 
             
मारपीट करने पर टोका था            
एका उत्तर मंडल के भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री योगेंद्र सिंह को सीओ आफिस के पास से पकड़ने पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व ब्रजक्षेत्र महामंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत की पुलिस से नोकझोंक हो गई। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विकास ने कहा कि पुलिस कार्यकर्ता के साथ अभद्रता कर रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed