फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atikraman

बुलडोजर देख खुदी ही खाली की दुकानें

Sat, 19 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 19 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
atikraman
प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने की वजह से दूसरे चरण का अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू नहीं हो सका। नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ घंटों इंतजार करते रहे। दोपहर बाद तक जब कोई निर्देश नहीं मिला तो पहले दिन बल्केश्वर क्षेत्र में चलने वाला अभियान स्थगित कर दिया गया। इधर, बुलडोजर को देखते ही दुकानदारों ने अवैध दुकानें खाली कर दीं। वहीं, बहुत से दुकानदारों ने तो अपनी दुकानें स्वयं ही ढहा दीं।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से बल्केश्वर क्षेत्र में दूसरे चरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होना था। नगर निगम, प्रशासन और पुलिस का संयुक्त अभियान सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के नेतृत्व में शुरू होना था। मगर, वह एसएन मेडिकल कॉलेज में हुए विवाद की वजह से बल्केश्वर नहीं पहुंच पाईं। जबकि नगर निगम के अधिकारी दोपहर लगभग 12 बजे ही पुलिस बल के साथ बल्केश्वर चौराहा पर पहुंच गए थे। वे सिटी मजिस्ट्रेट का घंटों इंतजार करते रहे। अपराह्न लगभग तीन बजे तक जब वह नहीं पहुंची, जिसके चलते अभियान नहीं चल सका। वहीं, नगर निगम कर्मचारियों और बुलडोजर को देखते ही बल्केश्वर चौराहा से साईं मंदिर की तरफ पार्क के किनारे बनीं अवैध दुकानें खाली शुरू होनी हो गईं। दोपहर तक लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानें खाली हो चुकी थी। अधिकांश दुकानदारों ने शटर आदि भी निकाल लिए। वहीं, कुछ ने खुद ही अवैध निर्माण ढहा दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वे भी अभियान शुरू होने का इंतजार करने के बाद लौट गए। नगर निगम की तरफ से अभियान के प्रभारी एसपी वार्ष्णेय के अनुसार, अब शनिवार को बल्केश्वर चौराहा से ही अभियान की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


इनसेट
दुकानों पर पहले ही लगाए
जा चुके हैं निशान
अभियान के दौरान जिन अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाना है, नगर निगम के कर्मचारी वहां पहले से ही लाल रंग से क्रास का निशान लगा चुके हैं। इससे कि लोगों में कार्रवाई को लेकर कोई भ्रम की स्थिति न रहे। इसी निशान के आधार पर अधिकांश लोगों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें खाली कर ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed