फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal Bihari Vajpayee's ashes to be immerse in bateshwar agra

इस तारीख को बटेश्वर में होगा अटल जी की अस्थियों का विसर्जन, ये लोग होंगे शामिल

Tue, 21 Aug 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Aug 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's ashes to be immerse in bateshwar agra
फाइल फोटो

आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन उनके पैतृक गांव बटेश्वर में यमुना के घाट पर किया जाएगा। अस्थि कलश 23 या 24 अगस्त को बटेश्वर पहुंचेगा। 

विज्ञापन


विसर्जन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। सोमवार को अधिकारियों ने बटेश्वर का दौरा भी किया। पहले अस्थि विसर्जन आगरा में बल्केश्वर घाट पर करने का प्रस्ताव था। 
विज्ञापन


इसके तहत 21 अगस्त की रात को अस्थि कलश टूंडला पहुंचता और 22 को बल्केश्वर घाट पर। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के आने की बात कही गई थी। सोमवार को मेयर नवीन जैन ने इसकी घोषणा कर दी थी लेकिन देर शाम कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि बल्केश्वर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब बटेश्वर में अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम होगा। अस्थियां 23 या 24 को उनके पैतृक गांव बटेश्वर में पहुंचेंगी। यहां अस्थि कलश दर्शनार्थ रखा जाएगा। उनके गांव की गलियों में घुमाया जाएगा और बटेश्वर मंदिर शृंखला के घाटों से यमुना में अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा। 

नवीन जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है कि सोमवार को जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने बटेश्वर का दौरा भी किया था। उन्होंने वहां हैलीपेड की व्यवस्था भी देखी है। 

हेलीपैड के लिए देखी जगह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम-एसएसपी ने बाह में तीन स्थानों पर हेलीपैड के लिए जगह देखी। 

जरार मंडी मैदान, बटेश्वर खांद का मैदान, मनमथ के पास खाली पड़ी जगह। दूर होने की वजह से जरार के स्थल को रद्द कर दिया गया है। मनमथ के पास वाली जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी हेलीकाप्टर उतर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed