फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asia Cup 2018 India Pakistan match bookies booked rooms in hotels

सटोरियों ने डाला होटलों में डेरा, भारत-पाकिस्तान मैच पर लगेगा करोड़ों रुपये का सट्टा

Wed, 19 Sep 2018 04:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 19 Sep 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
Asia Cup 2018 India Pakistan match bookies booked rooms in hotels
एशिया कप में बुधवार को होने वाले भारत-पाक मैच पर ताजनगरी में करोड़ों का सट्टा लगने जा रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि शहर और आसपास के कई सटोरियों ने होटलों में कमरे बुक कराए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस की योजना इन्हें सट्टा लगाते समय पकड़ने की है। ठीक वैसे ही जैसे रकाबगंज में मंगलवार की रात नौ पकड़े गए। सटोरियों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर ले लिए गए हैं। ताजनगरी सट्टे की बड़ी मंडी बन चुकी है। 
विज्ञापन


यहां 500 से ज्यादा सटोरिए पुलिस के रिकॉर्ड में हैं। इनमें से 400 के खिलाफ पिछले दो साल में केस दर्ज किए हैं। कई जेल भी गए। फिलहाल सट्टा किंग श्याम बोहरा जेल में है, उसके रैकेट के सदस्य सट्टा लगा रहे हैं। इनमें से कई ने अपने मोबाइल नंबर बदल लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनके नए नंबर भी पुलिस को मिल गए हैं। इस केस में 70 आरोपी हैं, जिनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पिछली कार्रवाई का अनुभव कहता है कि ताजनगरी में सबसे ज्यादा सट्टा भारत-पाक मैच पर ही लगता है। दूसरे नंबर पर आईपीएल के मैच आते हैं। सटोरियों के संपर्क आईपीएल के खिलाड़ियों तक से हैं। श्याम बोहरा पर दर्ज केस की जांच में एक आईपीएल खिलाड़ी का नाम सामने आया था। 
 

आगरा में झांसी, दिल्ली, धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, ग्वालियर केसटोरिए भी आ रहे हैं, सट्टा लगाने के लिए। कई होटलों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई मैच दिखाने के लिए। सटोरिए भी यहीं पहुंच जाते हैं। मैच देखते रहते हैं और मोबाइल पर सट्टा लगाते रहते हैं।

न्यू आगरा में सबसे ज्यादा सटोरिए
पुलिस ने थानावार सटोरियों की सूची तैयार की है। सबसे लंबी लिस्ट न्यू आगरा थाने की है। इसमें भी सबसे ज्यादा नाम कमला नगर के हैं। ऐसे मामले भी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें भारत-पाक मैच में दुकानों के शटर डालकर अंदर सट्टा लगाया जा रहा था।

वर्जन-
भारत-पाक मैच पर सट्टे के बारे में कुछ जानकारी मिली है। इन पर काम किया जा रहा है।  रकाबगंज में नौ पकड़े हैं। अमित पाठक, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed