{"_id":"63e6506694da7902910a4acd","slug":"arrival-of-guests-started-grand-welcome-at-kheria-airport-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20: विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत, आज से महिला सशक्तीकरण पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G-20: विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत, आज से महिला सशक्तीकरण पर मंथन
Sat, 11 Feb 2023 06:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:21 AM IST
सार
आगरा में होने जा रहे G-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। G-20 देशों का डेलिगेशन खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस डेलिगेशन में लगभग 125 मेहमान शामिल हैं जिनका भव्य रूप से आतिथ्य सत्कार किया गया।
विज्ञापन
मेहमानों का आगमन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्थव्यवस्था, नेतृत्व और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी के लिए शनिवार को जी-20 एमपावर समूह की बैठक फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में होगी। इसके लिए शुक्रवार की शाम विदेशी मेहमान शहर में आ गए। उनका भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ सुबह 10 बजे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। समापन में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई महिला सशक्तीकरण के पहल की जानकारी देंगे।
11 और 12 फरवरी को होने वाली बैठक के लिए जी-20 देशों के मेहमानों का दल स्पेशल चार्टर से शुक्रवार की शाम खेरिया एयरपोर्ट पहुंचा। उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत के बाद मेहमान रॉयल बग्गियों से बाहर आए। होटल तक के वीआईपी रोड पर उनके लिए हर चौराहे पर देश की लोककला और नृत्य का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन के जरिए और स्कूली बच्चों ने मेहमानों पर फूलों की बारिश की। एयरपोर्ट से होटल के बीच 23 जगह मेहमानों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
- डिजिटल स्किल और फ्यूचर स्किल को बढ़ावा देना
- महिला उद्यमिता और कार्यक्षेत्र में ज्यादा महिलाएं शामिल हों
- महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की वजह से बदलाव को प्राथमिकता

इन मुद्दों पर आज होगी चर्चा
- महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करने लायक बनाना- डिजिटल स्किल और फ्यूचर स्किल को बढ़ावा देना
- महिला उद्यमिता और कार्यक्षेत्र में ज्यादा महिलाएं शामिल हों
- महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की वजह से बदलाव को प्राथमिकता
आगरा किला रहेगा बंद
विदेशी मेहमानों के लिए संस्कृति मंत्रालय ने आगरा किला को आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। सुबह से शाम तक किला बंद रहेगा। शाम को जी-20 के मेहमानों के लिए आगरा किला में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो होगा।
विज्ञापन