फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrangements made to hide the dirt from Chief Minister Yogi Adityanath

Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न दिख जाए गंदगी... , कुछ इस तरह किए गए इंतजाम

Fri, 28 Apr 2023 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 12:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, तो अधिकारियों ने शहर की गंदगी को छिपाने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली। जहां गंदगी थी, उन स्थानों को हरे पर्दे से ढक दिया गया। 
 

विज्ञापन
Arrangements made to hide the dirt from Chief Minister Yogi Adityanath
हरे पर्दे से ढक दी गईं गंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रास्ते में कहीं गंदगी न दिख जाए, इसके लिए पचकुइयां से डायट परिसर तक सड़क के दोनों ओर हरे पर्दे लगा दिए गए। यहां की दुकानों और मकान तक को फसाड हरे पर्दे से ढंका गया। साथ ही लोगों को घरों से बाहर निकलने से भी मना किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनावी जनसभा संबोधित करने बृहस्पतिवार दोपहर को जीआईसी मैदान पहुंचना था। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर पचकुइयां चौराहे तक रूट ठीक रहा। पचकुइयां पर उनकी नजर शाहगंज की गंदगी पर न चली जाए, इसलिए अधिकारियों ने पचकुइयां से डायट परिसर तक हरे पर्दे लगवाए।

विज्ञापन

जनसभा में भीड़ रह गई कम

जीआईसी मैदान पर मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे मंच पर आ गए। उन्होंने 3:53 बजे संबोधन शुरू किया। पुलिस ने दोपहर 3 बजे से ही सख्ती शुरू कर दी थी। कोठी मीना बाजार मैदान चौराहे से किसी को आगे नहीं जाने दिया। जो लोग दोपहिया या पैदल निकलना चाहे, उन्हें रोक दिया। कड़ी धूप देख लोग लौट गए। शाहगंज, लोहामंडी, राजनगर, सोरों कटरा, रूई की मंडी, नगला छऊआ, साकेत कालोनी, गोविंद नगर, रामनगर पुलिया क्षेत्र के लोग पुलिस की सख्ती के कारण सभा में नहीं पहुंच सके। जीआईसी मैदान पर 2000 कुर्सियां लगाई गई थीं। कुर्सियां तो भरी थीं लेकिन ज्यादा लोग खड़े नहीं दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Nikay Chunav 2023: नौ साल के कार्यकाल को योगी ने बताया चमत्कारी, बोले- G-20 समिट से बदली सूरत


मुख्यमंत्री के आने से पहले हटाए अतिक्रमण

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में आगरा आने से ऐन पहले नगर निगम ने खेरिया एयरपोर्ट से ईदगाह, प्रतापपुरा चौराहा, कलेक्ट्रेट, धाकरान, सुभाष पार्क, पचकुइयां चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 50 ठेल धकेल, 5 टिन शेड और 10 तिरपाल लगाकर घेरे गए फुटपाथ को हटवाया गया। इस दौरान प्रवर्तन दल सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed