{"_id":"61149af125bcc42eef18792f","slug":"army-jawan-wife-committed-suicide-in-etah-after-her-husband-death-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: कश्मीर में तैनात सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: कश्मीर में तैनात सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव
Fri, 13 Aug 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:29 AM IST
सार
सैनिक की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। छह दिन पहले पति की मौत हुई थी। अब पत्नी ने भी जान दे दी।
विज्ञापन
अरविंद चौहान और आरती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने भी जान दे दी। मायके में रह रही पत्नी का शव गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव बिजोरी निवासी सैनिक अरविंद चौहान सेना में जवान थे। वर्तमान में वह कश्मीर में तैनात थे। छह अगस्त को उनका शव सेना के शिविर में लटका मिला था। बताया गया कि अरविंद की पत्नी आरती से अनबन चल रही थी। इसी के चलते आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
छह दिन बाद पत्नी ने दी जान
पति की मौत के छह दिन बाद पत्नी आरती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इससे आरती अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
अरविंद चौहान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद चौहान का शव 10 अगस्त को कश्मीर से एटा लाया गया था। यहां गांव बिजोरी में अंतिम संस्कार हुआ। अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे देखने नहीं दिया था। इससे वह आहत थी।
संबंधित खबर- कश्मीर में एटा के जवान की मौत: सेना के शिविर में फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
तहसील सदर क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी अरविंद चौहान पांच साल पहले सेना में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। वह वर्तमान में अहमदनगर में तैनात हैं। पिता राजकुमार चौहान भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। घरेलू कलह में सप्ताहभर के भीतर पति-पत्नी दोनों ने जान दे दी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।