{"_id":"68ad376d5c4581de4b04bc73","slug":"army-covered-the-model-of-ram-mandir-with-tarpaulin-municipal-corporation-had-prepared-it-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सेना ने तिरपाल से ढका राम मंदिर का मॉडल, सीएम योगी के आगमने से पहले रखा गया था; जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेना ने तिरपाल से ढका राम मंदिर का मॉडल, सीएम योगी के आगमने से पहले रखा गया था; जानें वजह
Tue, 26 Aug 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:56 AM IST
सार
आगरा नगर निगम द्वारा कबाड़ को रीसाइकिल कर राम मंदिर मॉडल तैयार कराया। इस मॉडल को जी-20 चौराहे पर लगवाया गया। सेना ने तिरपाल से राम मंदिर का मॉडल ढक दिया है। जानें क्या है वजह...
विज्ञापन
फूल सैयद चौराहे पर नगर निगम में लगाया श्री राम मंदिर का मॉडल को ढक दिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में कबाड़ को रीसाइकिल कर नगर निगम ने राम मंदिर मॉडल बनवाया और उसे जी-20 चौराहे पर लगवा दिया था। मगर सेना ने उसे अवैध अतिक्रमण बताकर हरे रंग के तिरपाल से पूरी तरह ढक दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, अगस्त के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले निगम ने राम मंदिर के मॉडल को प्रदर्शन के लिए जी-20 चौराहे पर रख दिया था। उस समय सेना ने कुछ नहीं कहा लेकिन पिछले हफ्ते जब निगम ने उसे स्थायी रूप देना शुरू किया तो सेना के उच्चाधिकारियों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम से मंदिर को डिफेंस ए-1 श्रेणी की जमीन पर स्थित इस मंदिर के मॉडल को तत्काल हटाने के लिए कहा। चेताया कि यह जमीन सीधे रक्षा मंत्रालय की निगरानी में आती है और यहां बिना अनुमति होने वाले किसी भी तरह के निर्माण को तत्काल ढहाने के आदेश हैं। ऐसे में इस मॉडल को हटा लिया जाए।
हालांकि निगम अधिकारियों ने पत्राचार का बहाना बनाकर मामले को टाल दिया। अब सेना ने उसे पूरी तरह से ढक दिया है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों के स्तर पर इस मामले में बातचीत चल रही है। जो भी फैसला होगा, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।