फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arif Hashmi used to stay with gun and revolver in  hotel used to do debauchery license cancellation report will be sent

आगरा: होटल में बंदूक और रिवाल्वर के साथ रुकता था आरिफ हाशमी, करता था अय्याशी, भेजी जाएगी लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट 

Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
सार

आरोप है कि वह पीड़िता के होटल में अपनी दोनाली बंदूक और रिवाल्वर लेकर रुकता था। इससे उन्हें धमकाता था। होटल में युवतियों को बुलाता था। पुलिस ने दोनों असलहा बरामद कर कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
Arif Hashmi used to stay with gun and revolver in  hotel used to do debauchery license cancellation report will be sent
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बड़े परिवार की बहू और होटल की संचालिका से नाम बदलकर दोस्ती, शादी और धर्मांतरण के मामले में आरोपी लखनऊ के आरिफ हाशमी की अय्याशी सामने आई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि वह पीड़िता के होटल में अपनी दोनाली बंदूक और रिवाल्वर लेकर रुकता था। इससे उन्हें धमकाता था। होटल में युवतियों को बुलाता था। पुलिस ने दोनों असलहा बरामद कर कब्जे में ले लिए हैं। अब लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।

सदर क्षेत्र की रहने वाली होटल संचालिका और पूर्व अधिकारी की बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि आरिफ हाशमी ने नाम बदलकर दोस्ती की। इसके बाद धमकाकर शादी की। उनका शारीरिक, आर्थिक उत्पीड़न किया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई थी। 
विज्ञापन


उसने इसी तरह एक और युवती की जिंदगी बर्बाद की थी। उसके आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र आरिफ हाशमी के नाम से ही है। उसने नाम बदलकर युवतियों को धोखा दिया था। पूछताछ में पता चला कि वह होटल में दोनाली बंदूक और रिवाल्वर लेकर ही रुकता था। इससे पीड़िता को धमकाता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालिका के कहीं बाहर जाने पर युवतियों को बुलाता था। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट करता था। वह अपना रुतबा कायम किए था। उसकी बंदूक और रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। इसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।

मेरी जान को खतरा है, मुझे सुरक्षा चाहिए
आरिफ हाशमी की उत्पीड़न का शिकार होटल संचालिका बुरी तरह से डरी हुई हैं। सोमवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में बयान के लिए ले गई थी। तब भी वह डर रही थीं। महिला पुलिसकर्मी से एक ही बात कह रही थीं कि उनके पास ही रहें, कहीं जाएं नहीं। आरिफ कुछ भी कर सकता है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा चाहिए। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद वह लखनऊ चली गईं।

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि पीड़िता डरी हुई थीं। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस उनके साथ है। किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस पर संचालिका कोर्ट जाने को तैयार हो गईं। उनके कलमबंद बयान दर्ज कराए गए। पुलिस मंगलवार को बयानों का अवलोकन करेगी।

होटल संचालिका के पास आरिफ की मारपीट के सुबूत हैं। वह मोबाइल में फोटो खींचकर रखती थीं। एक बार इतना पीटा था कि सिर से बालों को उखाड़ दिया था। इसकी भी फोटो है। यह पुलिस को दी हैं। यह पुलिस के लिए अहम साक्ष्य बनेंगे।

खुफिया कैमरे से आरिफ को किया बेनकाब
पुलिस ने बताया कि होटल संचालिका अक्सर बाहर जाती थीं। इस दौरान आरिफ हाशमी होटल में युवतियों को बुलाता था। इसका पता चलने पर होटल के कमरे में एक खुफिया कैमरा लगा दिया गया था। इससे आरिफ की हरकतों का पता पीड़िता को चल जाता था। वह अय्याशी होटल संचालिका के रुपयों पर करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed