फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Architects Said on Taj Mahal at earthquake in National Conference

विशेषज्ञों ने बताई ताजमहल की विशेज्ञता, भूकंप के हल्के झटकों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

Sun, 24 Nov 2019 02:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 Nov 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Architects Said on Taj Mahal at earthquake in National Conference
ताजमहल - फोटो : Self
शहरों में मॉल खुल रहे हैं, लेकिन एसी और सभी अत्याधुनिक सुविधाओं के बाद भी ग्राहक यहां नहीं पहुंच रहे, जबकि ताज, हवा महल, चारमीनार जैसी इमारतों के पास बने बाजार गुलजार हैं। व्यावसायिक स्थलों के वास्तु को हरियाली और नीले आसमान से जोड़ा जाए, तभी वास्तु कला से आम आदमी जुड़ पाएगा।
विज्ञापन


होटल होलीडे इन में शनिवार से शुरू हुई दो दिनी आर्किटेक्ट कांफ्रेंस में आर्किटेक्ट रोमेश सपरा ने यह आह्वान किया। इस कांफ्रेंस में देश के जाने-माने वास्तु विशेषज्ञों सहित सवा सौ वास्तुविद सहभागिता कर रहे हैं। इसमें भवन निर्माण से संबंधित नए उत्पादों व तकनीक की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन आईआईटी रुड़की के रिटायर्ड प्रोफेसर एससी हांडा और आर्किटेक्ट रोमेश सपरा ने संयुक्त रूप से किया। आर्किटेक्ट नेहित विज ने कहा कि आम आदमी की मानसिकता से आर्किटेक्ट और डिजाइन बनाएं। उनके बीच में बेहतर समझ से इस दुनिया को और भी बेहतर डिजाइन मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेजोड़ है ताज...
आईआईटी रुड़की के रिटायर्ड प्रोफेसर एवं नींव विशेषज्ञ डॉ. एससी हांडा ने अजूबा-ए-ताज पर कई जानकारियां वास्तुविदों के सामने रखीं। उन्होंने कहा कि ताज के प्रवेश द्वार की डिजाइनिंग कुछ ऐसे की गई है कि पच्चीकारी से गढ़े गए फूलों पर जब चांद की दूधिया रोशनी पड़ती है तो ये खिलते हुए प्रतीत होते हैं। कब्र में भी ऐसे ही फूल हैं। ताज की नींव और उसकी डिजाइनिंग इतनी दमदार है कि भूकंप के हल्के झटकों से फर्क नहीं पड़ने वाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed