फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Apicon 2020 Dr. Joseph Rajan Fitness Adviser of Kalam Says on diabetes

एपिकॉन-2020: 'मिसाइलमैन' की जीवनशैली अपनाएं, मधुमेह सहित इन बीमारियों को दूर 'भगाएं'

Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Apicon 2020 Dr. Joseph Rajan Fitness Adviser of Kalam Says on diabetes
मधुमेह
एपिकॉन-2020 में जुटे चिकित्सकों का मानना है कि महामारी का रूप ले रही मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, हृदय रोग का बचाव भारतीय जीवन शैली से संभव है। चिकित्सक मानते है कि आठ घंटे की नींद और मोटा आहार स्वस्थ दिनचर्या अपनाने से बीमारियों से 70 फीसदी बचाव हो सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली की डॉ. बीना उपाध्याय का कहना था कि बिगड़ी दिनचर्या से मानसिक बीमारियां भी हो रही है, ऐसे में बेहतर जीवन भारतीय जीवनशैली अपनाने से ही मिलेगा। चिकित्सक भी इसे समझ रहे हैं और मरीजों के साथ लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


खुद को दिवंगत मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के फिटनेस एडवाइजर बताने वाले रामेश्वरम के डॉ. जोसेफ राजन ने बताया कि वह 30 साल तक डॉ. कलाम के संपर्क में रहे। वह शाकाहारी थे, तड़के चार बजे जगते थे, योग और ध्यान नियमित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के उम्र के अंतिम पड़ाव पर भी लगभग स्वस्थ थे। यही जीवनशैली उनके भाई की थी, वह करीब 103 साल तक जीए। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवनशैली निरोगी और ऊर्जा देने वाली है। मरीजों को इसे अपनाने के लिए जोर दिया जा रहा है। 

यह करें: 
- जल्दी सोएं-जागें, आठ घंटे की नींद लें।
- हरी सब्जी, सलाद और फल खूब खाएं
- योग-ध्यान करें, पसंदीदा संगीत भी सुनें।
- साइकिल चलाएं, 40 मिनट तेज चलें।

यह न करें:
- देर रात तक जागना, एल्कोहल-तंबाकू।  
- मोबाइल-लैपटॉप पर देर तक कार्य।  
- जंक-फास्ट फूड, तला हुआ भोजन। 
- तनाव, गुस्सा और तेज आवाज में बात। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed