{"_id":"62e424c0d8158c451e5655e3","slug":"anushka-stood-first-in-mehndi-competition-mainpuri-news-agr541797536","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी प्रतियोगिता में अनुष्का यादव रहीं प्रथम स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी प्रतियोगिता में अनुष्का यादव रहीं प्रथम स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में चल रही दो दिवसीय मेहंदी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कक्षा नौ की छात्रा अनुष्का यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 की रितु यादव दूसरे स्थान पर रहीं। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने जज की भूमिका निभाते हुए छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
भारत विकास परिषद द्वारा लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संयोजिका श्रुति गुप्ता और महिला संयोजिका रूपाली रस्तोगी की देख रेख में किया गया। कुल 52 प्रतिभागियों में से दूसरे राउंड में 30 प्रतिभागी पहुंचे। इन्होंने 15 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी सजाई। मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा अनुष्का यादव प्रथम, कक्षा 11 की छात्रा रितु यादव द्वितीय और स्नेहा व निकिता संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पर सफल रहीं। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अनुपम गुप्ता, रीना गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा जैन, निधि कालरा, रंजना चतुर्वेदी, वंदना गुप्ता, पूर्वी जैन, रूचि यादव, शैलजा मिश्रा, आस्था मिश्रा, रेनू, मोना चांदना, नीति गुप्ता आदि मौजूद रहे।