फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti corruption team arrested Kanungo while taking bribe in Mathura

UP: पति की मौत के बाद जमीन नाम कराने के लिए गिरवीं रखने पड़े गहने, कानूनगो ने मांगी रिश्वत; रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 09:13 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 30 May 2025 09:13 PM IST
सार

मथुरा जिले में एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने राया थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Anti corruption team arrested Kanungo while taking bribe in Mathura
कानूनगो नरेंद्र सिंह तरकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को सदर तहसील में तैनात कानूनगो नरेंद्र सिंह तरकर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने पति की मौत के बाद जमीन पत्नी के नाम करने पर रिश्वत मांगी थी। टीम ने राया थाने में कानूनगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


असगरपुर सतोहा निवासी भाजपा कार्यकर्ता करन सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। करन के भाई भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय राजावत ने बताया है कि क्षेत्र की रहने वाली महिला मीना ने पति की मृत्यु के बाद जमीन अपने नाम कराने के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद उन्होंने अपने भाई करन के साथ महिला को सदर तहसील भेजा था। यहां कानूनगो नरेंद्र सिंह ने महिला के नाम जमीन करने पर दो लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद पैसे का इंतजाम करने की बात कहकर दोनों वहां से चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता महिला व करन ने एंटी करप्शन टीम से घूस मांगने की शिकायत की थी। इसी बीच टीम ने कानूनगो को टैप करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को महिला और करन दोनों 50 हजार रुपये लेकर कानूनगो के दफ्तर पहुंचे। महिला ने थैले में से जैसे ही 50 हजार रुपये निकालकर कानूनगो को दिए उसी वक्त मौजूद टीम ने दबोच लिया। इसके बाद रकम अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद टीम कानूनगो को महावन थाने ले गई। फिर राया थाना ले गई। इसके बाद टीम उसे अपने साथ आगरा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कानूनगो नरेंद्र सिंह तरकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि कानूनगो को कोर्ट में पेश करने के लिए टीम अपने साथ ले गई है।


तीन किस्तों में मांगी थी रकम
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया है महिला ने जमीन अपने नाम कराने के लिए गहने गिरवी रख दिए हैं। इसके बाद वह 50 हजार रुपये का इंतजाम करके ले गई थी। साथ ही कुछ पैसे उधार मांग कर भी ले गई थी। कानूनगो ने महिला व उनके भाई से तीन किस्तों में दो लाख रुपये की रकम मांगी थी। हालांकि कानूनगो एंटी करप्शन के चंगुल में फंस गया और रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed