फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another young man injured in school bus collision also died

Agra News: स्कूल बस की टक्कर से घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

Fri, 05 May 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Another young man injured in school bus collision also died
मैनपुरी। नगला दौलत के पास बीते सोमवार की रात स्कूल बस की टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में घायल दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया। युवक का आगरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को परिजन द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूद नगर निवासी सगे भाई मुबीन (27) और अरमान (23) सोमवार की रात बदनपुर के पास एक केला के प्लांट से वापस घर आ रहे थे। उनके साथ मजदूर अंकित सक्सेना निवासी आगरा रोड भी था। नगला दौलत के पास बाला जी ग्लोबल एकेडमी की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसे में मुबीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अरमान और अंकित को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

उक्त घटना के बाद पुलिस द्वारा टक्कर मारने वाली बस बदलने की कोशिश की थी। लेकिन मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कामयाब नहीं हो सके थे। उक्त सड़क हादसे में घायल मजदूर अंकित सक्सेना ने भी आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर घर आए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed