फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another girl, troubled by marriage, commits suicide, case against 6

Agra News: शोहदे से परेशान एक और युवती ने दी जान, 6 पर मुकदमा

Mon, 11 Mar 2024 03:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Another girl, troubled by marriage, commits suicide, case against 6
बाह। बासौनी के एक गांव में शोहदे से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजन ने 6 दिन बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया है कि गांव का युवक और उसके घरवाले बेटी पर शादी का दबाव बना रहे थे। युवती का रिश्ता तय हो गया था। एक महीने बाद शादी होने वाली थी। इसकी जानकारी पर घर आकर धमकाया। शादी के लिए दबाव बनाया। इससे आहत होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। खंदौली और जगनेर के बाद यह तीसरा मामला है, जब किसी युवती ने जान दी।
विज्ञापन




पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को 2 साल से गांव का हनी उर्फ आदित्य भदौरिया परेशान कर रहा था। आए दिन फोन करता था। उसे कई बार समझाया। मगर, उसकी हरकत बंद नहीं हुईं। वो मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर उन्होंने बेटी का रिश्ता तय कर दिया। 18 अप्रैल को शादी होनी थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शादी का पता चलने पर 2 मार्च की रात को आरोपी हनी, उसके पिता, ताऊ और उसकी मां हथियारों के बल पर घर में घुस आए। हनी के साथ शादी के लिए बेटी पर दबाव बनाने लगे। हनी से उसकी बात भी कराई। विरोध करने पर परिवार को धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे आहत होकर 4 मार्च को बेटी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, तब परिजन तहरीर नहीं दे पाए थे। रविवार को पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष बासौनी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हनी उर्फ आदित्य भदौरिया, उसके पिता सुखलाल, ताऊ ओमप्रकाश, ताई, सुखलाल की दोनों पत्नियों के खिलाफ धमकी और आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed