फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another case filed against SP leader Jugendra Singh Yadav stuck in contempt

UP News: सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज, अवमानना में फंसे

Thu, 16 Feb 2023 05:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 05:35 PM IST
सार

प्रशासन द्वारा पूर्व विधायक एवं उनके परिजन की करोड़ों रुपये की भूमि कुर्क की जा चुकी है। जबकि उनके भाई जुगेंद्र सिंह सहित अन्य परिजन की विभिन्न थानों की पुलिस को अलग-अलग मामलों में तलाश है।

विज्ञापन
Another case filed against SP leader Jugendra Singh Yadav stuck in contempt
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव व पांच परिजन अब अदालत की अवमानना में फंस गए हैं। धारा 82 की कार्रवाई के बाद भी हाजिर न होने पर उनके विरुद्ध कोतवाली अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व उनके परिजन के परिवार की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पूर्व विधायक विभिन्न मामलों में एटा जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा पूर्व विधायक एवं उनके परिजन की करोड़ों रुपये की भूमि कुर्क की जा चुकी है। जबकि उनके भाई जुगेंद्र सिंह सहित अन्य परिजन की विभिन्न थानों की पुलिस को अलग-अलग मामलों में तलाश है।
विज्ञापन


2021 में दर्ज एक मामले में जुगेंद्र सिंह यादव, पुत्र पुष्पेंद्र यादव, भाई रामनाथ यादव के अलावा विक्रांत यादव, प्रमोद यादव को नामजद किया गया था। इन पर डकैती और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया। इस मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने अदालत से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया जिसे उनके अमृतपुर रघूपुर स्थित पैतृक आवास पर चस्पा कराया। इसके बाद 26 दिसंबर 2022 को धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई। इसमें 30 दिन के अंदर उन्हें अदालत में हाजिर होना था, लेकिन कोई भी अदालत नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध निरीक्षक प्रदीप कुमार ने पांचों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अभियुक्त गिरफ्तारी से बच रहे हैं और न्यायालय के आदेश की अवहेलना की है। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक दिन पहले रामेश्वर व परिजन पर लिखी गई थी रिपोर्ट

कासगंज जिले की एक महिला ने 14 फरवरी को कोतवाली नगर में रामेश्वर सिंह यादव, जुगेंद्र सिंह यादव व अन्य परिजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पूर्व विधायक पर 2012 में नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण करने व अन्य परिजन द्वारा छेड़छाड़, मारपीट, गालीगलौज के आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed