फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another bridegroom injured in eco-bus collision dies, number reached three

ईको-बस की टक्कर में घायल एक और बराती की मौत, संख्या तीन पहुंची

Thu, 24 Feb 2022 02:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Another bridegroom injured in eco-bus collision dies, number reached three
आगरा। फतेहाबाद मार्ग पर होटल द आगरा ग्रांड के सामने मंगलवार रात को ईको वैन और बस की टक्कर में घायल हुए एक और बराती की बुधवार को मौत हो गई। इससे हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई हैं। वहीं बाकी छह घायलों का इलाज चल रहा है। तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के पठान मोहल्ला निवासी धर्मा की बरात मंगलवार रात को रकाबगंज के चक्की पाट में आई थी। ईको वैन में भी बराती आ रहे थे। बरात आगे निकल गई थी, जबकि ईको वैन पीछे आ रही थी। इसमें इमरान, शब्बीर, भइये, कदम, सोनी, हैप्पी, फारुख, सोबी और गौरव सवार थे। गाड़ी फारुख चला रहा था।
विज्ञापन

फतेहाबाद मार्ग पर होटल द आगरा ग्रांड के सामने ईको वैन की निजी बस से टक्कर हो गई थी। बस जयपुर से देवरिया जा रही थी। ईको के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में घायल चालक फारुख और और सोबी की मौत हो गई थी। उनके शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सात घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर कुछ घायल एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराए गए, जहां इलाज के दौरान गौरव की भी मौत हो गई। घटना से तीन परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि एक और घायल गौरव की मौत हुई है। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बस को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी शादी वाले परिवार को रात में ही हो गई थी। इस पर बराती भी मौके पर पहुंच गए थे। आधी रात में ही शादी की रस्में कराने के बाद दुल्हन को विदा करा दिया गया। फारुख (22), सोबी (23) और गौरव (27) धर्मा के छोटे भाई मोनू के दोस्त थे।

परिजनों ने बताया कि हादसे में मरने वाला गौरव घर के पास ही परचून की दुकान चलाता था। वहीं फारुख ईको चालक था, जबकि सोबी कारपेंटर का काम करता था। उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed