फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal Husbandry Department approves loan of Rs 92 lakh to four farmers

Agra News: पशुपालन विभाग से चार किसानों को 92 लाख का ऋण स्वीकृत

Fri, 11 Apr 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department approves loan of Rs 92 lakh to four farmers
मैनपुरी। शासन की ओर से चलाई जा रही मिनी नंदनी कृषक योजना के तहत पशुपालन विभाग ने जिले में चार पशु पालकों को 92 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति मिली है। सभी पात्र बैंक से ऋण मिलने के साथ ही 10 स्वदेशी गायों की खरीद करेंगे। योजना का मकसद स्वदेश गायों का संरक्षण व दुग्ध उत्पादन में वृद्धि का है।
विज्ञापन

स्वदेशी गायों को संरक्षण मिल सके। लोग उनकी खरीद को लेकर आगे आएं। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादक की प्रदेश में बढ़ोतरी हो। इस मकसद से शासन की ओर से मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रत्येक जिले में चार पशु पालकों को 23:23 लाख रुपये ऋण दिए जाना था।
विज्ञापन

सीवीओ सोम दत्त सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2024 में चार पशु पालकों को कुल 92 लाख रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। स्वीकृति के बाद पशु पालक बैंक से ऋण लिए जाने की प्रक्रिया में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही उन्हें धनराशि मिल जाएगी और वह अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। बताया कि साइबर, गिलड, हरियाणा, खारपाक नस्ल की गाय की खरीद करनी होगी। जिन लोगों को ऋण स्वीकृत किया गया है। उनके पास एक एकड़ भूमि की उपलब्धता है। गाय पालन के लिए उन्हें शेड लगाने होंगे और गायों का पालन व दुग्ध व्यवसाय करना होगा।

सीवीओ ने बताया कि बरनाहल के बालाजी नगर, घिरोर के मानपुर, कुरावली के तरौली नौगांव ओर किशनी के मनिगांव निवासी पशु पालकों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए थे। ऋण की सभी शर्तें पूर्ण पाए जाने के बाद ही मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना के तहत ऋण स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed