फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   angry wife jumped into the canal after argument with husband

ये कैसा गुस्सा: पति से कहासुनी हुई, नाराज पत्नी ने लगा दी नहर में छलांग; नहीं लगा सुराग

Fri, 15 Mar 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 12:01 AM IST
सार

गुस्से में एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। उसका पति के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। पुलिस और गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 
 

विज्ञापन
angry wife jumped into the canal after argument with husband
नहर में तलाश

विस्तार

एटा में मायके से लौट रही महिला ने बुधवार शाम को पति से कहासुनी के बाद अरथरा नहर के पुल से छलांग लगा दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर नहर में महिला की तलाश में जुट गए, लेकिन बृहस्पतिवार तक सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


अवधेश कुमार निवासी नगला भजा थाना पिलुआ अपनी पत्नी रूबी और 12 वर्षीय बेटी अंशिका को मायके से लेकर बुधवार को आ रहा था। रूबी का मायका जैथरा थाना क्षेत्र के नगला ढक में है। वहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यह लोग गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से ही रूबी तनाव में चल रही थी। बुधवार को बाइक से लौटते समय शाम लगभग 6 बजे पिलुआ थाना क्षेत्र के अरथरा नहर पुल के पास पहुंचे।
विज्ञापन


सड़क में गड्ढे होने के कारण अवधेश ने बाइक धीमी कर दी। इसी दौरान रूबी बाइक से उतरकर नहर की ओर भागी। जब तक अवधेश कुछ समझ पाता, रूबी ने पुल के ऊपर से नहर में छलांग लगा दी। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशने के लिए गोताखोर नहर में उतार दिए। बृहस्पतिवार की शाम तक उसका पता नही लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed