फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   angry people road jam after father, son dies in road accident

पिकअप की चपेट में आने से पिता-पुत्र मौत, रोड जाम कर गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Mon, 25 Jun 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 25 Jun 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
angry people road jam after father, son dies in road accident
रोड जाम कर लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के दन्नाहार में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को चपेट में ले लिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने ब्रेकर और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी-बरनाहल रोड को करीब पौने दो घंटे तक जाम रखा। बाद में सीओ के समझाने पर जाम खुल सका।  
विज्ञापन


दन्नाहार के गांव बेरियाहार निवासी 50 वर्षीय जयदेव सिंह सिरसागंज बस स्टैंड पर प्राइवेट नौकरी करते थे। सोमवार सुबह वो अपने 23 वर्षीय पुत्र सरोज के साथ बाइक से घर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी-बरनाहल मार्ग पर लगाया जाम

जैसे ही उनकी बाइक गांगसी के पास नगला मुकुट के मोड़ पर पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को चपेट में
ले लिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।  

जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मोड़ पर ब्रेकर बनवाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर मैनपुरी-बरनाहल मार्ग पर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना पर दन्नाहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। भीड़ को
उग्र होता देख बरनाहल थाने का फोर्स और सीओ सिटी राकेश पांडेय मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने मुआवजा दिलाने और ब्रेकर बनवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। तब जाकर करीब पौने दो घंटे बाद करीब दस बजे जाम खुल सका। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed