फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger over RPF issuing challan to e-rickshaw drivers

Agra News: आरपीएफ द्वारा ई-रिक्शा चालकों के चालान काटने पर रोष

Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anger over RPF issuing challan to e-rickshaw drivers
गंजडुडवारा। ई-रिक्शा चालकों ने आरपीएफ द्वारा चालान काटे जाने पर रोष जताया है। वहीं डीआरएम को ज्ञापन देकर चालान काटे जाने की मांग की है। ई-रिक्शा चालकों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी से भी अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने भी डीआरएम से ई-रिक्शा चालकों की समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि बिना कारण आरपीएफ के द्वारा ई-रिक्शा चालकों के चालान काटे जा रहे हैँ। 4 जनवरी को भी आरपीएफ ने करीब 30 ई-रिक्शा चालकों के चालान काटे थे। पिछले महीने भी कई ई-रिक्शा चालकों के चालान आरपीएफ पुलिसकर्मियों ने काटे हैं। ई-रिक्शा चालकों में कई दिव्यांग भी हैं। ई-रिक्शा चालक पूरे दिन रिक्शा चालक रोजी-रोटी चला पा रहे हैँ। ऐसे में चालान कट जाए तो दिक्कतें होती हैँ। यदि रेलवे को कोई आपत्ति है तो वह अपना क्षेत्र बता को कोई बोर्ड या पोल लगवा दें। जिससे ई-रिक्शा रेलवे की हद में नहीं ले जाएंगे। ई-रिक्शा चालकों ने डीआरएम से बिना कारण चालान न काटे जाने की मांग की है। ज्ञापन भेजकर मांग करने वालों में ई-रिक्शा चालक यूनियन अध्यक्ष अनिल कुमार, राजेश, नरेंद्र, नरेश, पप्पू, रमेश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed