फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Andhergardi: Road built 20 days ago, dug again for sewer

अंधेरगर्दी : 20 दिन पहले बनी सड़क, सीवर के लिए फिर खोदी

Sat, 28 May 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Andhergardi: Road built 20 days ago, dug again for sewer
आगरा। महज 20 दिन पहले मारुति एस्टेट से बोदला के बीच जलनिगम ने सड़क धंसने पर दोबारा निर्माण कराया, लेकिन उसी नई बनी सड़क को सीवर लाइन बिछाने के लिए फिर से खोद दिया गया। बृहस्पतिवार को रात के अंधेरे में नर्सिंग होम संचालक ने डिवाइडर तक एक साइड की 50 फुट लंबी सड़क खोद दी और ट्रैफिक का संचालन एक ओर से रोक दिया। सड़क पर मिट्टी पड़ी होने से शुक्रवार को पूरे दिन एक साइड से ही दोनों ओर का ट्रैफिक निकलता रहा। अंधेरगर्दी ये कि एमजी रोड-2 पर सड़क की खोदाई बिना पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जल निगम, जलकल विभाग की अनुमति के की गई। इसकी वजह से वाहन चालक दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन

मारुति एस्टेट चौराहे से बोदला रोड पर बहुमंजिला नर्सिंग होम का निर्माण कराया गया है, जिसे आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध बताते हुए सील कर दिया था। सीलिंग के बाद भी नर्सिंग होम ने अनुमति के बिना सीवर लाइन डालने के लिए बृहस्पतिवार को देर रात अवैध रूप से नई बनी सड़क की खोदाई कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने रात में रोड कटिंग करने पर जानकारी की तो उन्हें गुमराह किया गया कि अनुमति लेकर सरकारी विभाग काम कर रहे हैं, जबकि शुक्रवार शाम को पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जलकल की जांच में यह सामने आ गया कि सीवर लाइन नर्सिंग होम की ओर से बिना अनुमति अवैध रूप से बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति एस्टेट से बोदला के बीच जलनिगम की निर्माण इकाई एक साल से सीवर लाइन का काम करा रही है। हाल में ही सड़क का निर्माण किया गया है। ऐसे में जब रात के अंधेरे में खोदाई कराई जा रही थी लोगों ने पूछताछ की। मजदूरा में उन्हें गुमराह किया कि यहां जलनिगम का सीवर का काम बाकी रह गया है।
शिकायत पर मैने अपनी अधिशासी अभियंता जेपी सिंह से जांच कराई, जिसमें यह पता चला है कि पीडब्ल्यूडी से रोड कटिंग की कोई अनुमति नहीं ली गई है। अनुमति के बिना सड़क की खोदाई करने, ट्रैफिक रोकने के मामले में नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद रोड कटिंग का जुर्माना वसूलने के साथ एफआईआर कराई जाएगी। - आनंद कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
मारुति एस्टेट से बोदला रोड के बीच सीवर लाइन बिछाने का हमारा काम पूरा हो चुका है। मैने इंजीनियर भेजकर जांच कराई थी, जिसमें पाया गया कि यह प्राइवेट कनेक्शन है। हमारे चैंबर को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले में संबंधित को नोटिस दिया जाएगा। - यदुनाथ सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम, निर्माण इकाई
हाथरस रोड पर फाउंड्री नगर स्थित एमएसएमई ऑफिस के सामने मैनहोल धंस जाने से गड्ढा हो गया। इससे यहां से निकलने वाले वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। फाउंड्री नगर में देर रात की शिफ्ट से काम करके लौटने वाले मजदूर और कारीगर स्ट्रीट लाइट न होने पर बृहस्पतिवार रात को अंधेरे में चोटिल हो गए। क्षेत्रीय निवासी संदीप अग्रवाल ने सीवर मैनहोल के धंसने पर मरम्मत की मांग की है।
मेरे कार्यालय से रोड कटिंग की अनुमति जारी ही नहीं की जाती। हम केवल सीवर कनेक्शन के लिए ठेकेदार को अनुमति देते हैं। रोड कटिंग की अनुमति उसे संबंधित सड़क निर्माण करने वाले विभाग पीडब्ल्यूडी या नगर निगम से लेनी होती है। - आरएस यादव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग

यह सड़क हमारी नहीं, बल्कि पीडब्ल्यूडी की है। इसलिए हमसे अनुमति लेने का सवाल ही नहीं है। पीडब्ल्यूडी ही बता पाएगा कि अनुमति है या नहीं। - बीएल गुप्ता, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed