फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anarchists damaged the shrine in Ujrai village agra

Agra News: उजरई गांव में क्षतिग्रस्त किया धर्मस्थल, पुलिस ने नहीं सुनी; ग्रामीणों ने ली कोर्ट की शरण

Mon, 29 May 2023 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 09:18 AM IST
सार

ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली है। 
 

विज्ञापन
Anarchists damaged the shrine in Ujrai village agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी के गांव उजरई में अराजकतत्वों ने धर्मस्थल पर तोड़फोड़ की। मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी। मामले में भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इसके बाद ग्रामीणों ने कोर्ट की शरण ली है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव उजरई निवासी भाजपा नेता रामदेव सिंह ने बताया है कि गांव में चौपाल के ऊपर प्राचीन धर्मस्थल है। आरोप है कि 11 अप्रैल को वह धर्मस्थल पर गए तो वहां गांव के कुछ अराजकतत्व धर्मस्थल की छत व दीवारों को तोड़ रहे थे। विरोध करने पर अभद्रता की। मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण ली है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हुस्न के जाल में फंसा बुजुर्ग: पहले बताई मजबूरी, फिर शुरू किया वसूली का खेल; पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ रोष 

वहीं, पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर राजवीर सिंह, भीमसेन भगौर, खेमसिंह भगौर, राजेश, सौदान सिंह, तालेबर सिंह, पप्पू सिंह आदि ने रोष व्यक्त किया है। थाना कागारौल प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर के पास ही नए भवन का निर्माण कराकर मूर्तियों को स्थापित करा दिया है।


ये भी पढ़ें - आगरा में पहली बार हुआ ऐसा: महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली यातायात की कमान, इन चौराहों पर लगाई गई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed