फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anamika

परसादपुर पर तैनात शिक्षक की तीन सदस्य करेंगे जांच

Mon, 29 Jun 2020 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
anamika
मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज के प्राथमिक विद्यालय परसादपुर पर तैनात शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को बीएसए विजय प्रताप सिंह ने लेखाधिकारी से देवेंद्र प्रताप सिंह के वेतन का रिकार्ड मांगा। एक खंड शिक्षाधिकारी सहित तीन लोगों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

शनिवार की रात राज्य परियोजना निदेशक से प्राप्त सूची में शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह को मैनपुरी और कन्नौज दो जनपदों में शिक्षक की नौकरी करने की बात कही गई थी। बीएसए को जांच करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को बीएसए विजय प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में अपने अधीनस्थों की बैठक बुलाई। मैनपुरी के सुल्तानगंज विकास खंड के परसादपुर में तैनात शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह का रिकार्ड खंगाला। एक खंड शिक्षाधिकारी, एक बाबू और एक डीसी को शिक्षक के सभी अभिलेखों की जांच अलग-अलग स्तर से करने के निर्देश दिए। बीएसए ने लेखाधिकारी अनिल कुमार शर्मा से भी इस संबंध में बात की और शिक्षक के वेतन आदि का विवरण मांगा। बीएसए ने संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी कर अपने मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed