{"_id":"68769d809e2865cfea040bab","slug":"an-innocent-child-died-due-to-snakebite-three-others-are-undergoing-treatment-kasganj-news-c-175-1-agr1054-134529-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सर्पदंश से मासूम की मौत, तीन अन्य का चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सर्पदंश से मासूम की मौत, तीन अन्य का चल रहा उपचार
Tue, 15 Jul 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के बाद सर्प दंश के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। सोमंवार के बाद मंगलवार को भी अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों को सांप ने डंस लिया। इनमें से एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गांव कुमरौआ निवासी धर्मपाल की पुत्री कश्मीरा (3) सोमवार शाम करीब 4 बजे घर पर खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। पिता धर्मपाल ने बताया कि बेटी की तबियत खराब होने पर उन्होंने दर्द की दवा खिलाकर उसे सुला दिया। उन्हें सर्पदंश की जानकारी नहीं थी। मंगलवार की सुबह तड़के 4.30 बजे कश्मीरा की हालत बिगड़ने पर गांव नमैनी में एक निजी डॉक्टर के पास उसे ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पर बालिका के मुंह से झाग आने पर डॉक्टर ने परिजन को सांप के डसने के जानकारी दी। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ पहुंचने के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को गांव ले आए और उसका अंतिम संस्कार किया। उसकी मौत के बाद मां संगीता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मपाल ने बताया कि उसकी दो बेटियों में कश्मीरा छोटी थी। उसकी बड़ी काव्या (3) वर्ष की है। वहीं गांव मनोटा निवासी सुमित कुमारी (30) पत्नी सूबेदार को खेत पर मक्का निकाल रही थीं। इस दौरान सांप ने उनके उंगली में डस लिया। सहावर क्षेत्र के गांव ललूपुरा निवासी कुसुम (40) पत्नी कांति सिंह सुबह करीब 8.30 बजे घर पर सफाई कर रही थीं। कुर्सी हटाते समय कुर्सी पर बैठे सांप ने उसके बाएं हाथ की उंगली में डस लिया। महावीर सिंह (60) पुत्र रोशन लाल निवासी नगला मढ़ी अमांपुर को मंगलवार की सुबह 9 बजे अपने खेत पर धान की सिंचाई करने के लिए पंपसेट लगा रहे थे। इसी दौरान बाएं पैर में सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन ने उन्हें अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पर तीनों का उपचार चल रहा है।