फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An in-charge has been appointed to the newly established police post of Saiya Thana. DCP Aditya Singh has released the transfer list, postings of 19 have been changed, Abhishek Kumar has been appointed as the SOG in-charge of the Western Zone.

Agra News: थाना सैंया की नई बनी पुलिस चाैकी पर प्रभारी की तैनाती, डीसीपी आदित्य सिंह ने जारी की स्थानांतरण सूची, 19 की तैनाती में किया गया बदलाव, पश्चिमी जोन के एसओजी प्रभारी बने अभिषेक कुमार

Fri, 08 May 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
An in-charge has been appointed to the newly established police post of Saiya Thana. DCP Aditya Singh has released the transfer list, postings of 19 have been changed, Abhishek Kumar has been appointed as the SOG in-charge of the Western Zone.
आगरा। थाना सैंया और खेरागढ़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए नई बनी चाैकी अयेला पर प्रभारी की तैनाती की गई है। लादूखेड़ा चाैकी के प्रभारी एसआई विपिन कुमार को चाैकी प्रभारी अयेला बनाया गया है। यह चाैकी काफी संवेदनशील है। आसपास के गांव में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या अधिक है। खनन के लिए भी चाैकी क्षेत्र से ही वाहनों को गुजारा जाता है। इसके साथ ही 19 दरोगाओं की तैनाती में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

सिकंदरा की डिवीजन चाैकी प्रभारी एसआई अभिषेक कुमार को एसओजी प्रभारी डीसीपी पश्चिमी जोन बनाया गया है। सर्विलांस प्रभारी एसआई अनुज कुमार को थाना एत्मादपुर की चाैकी छलेसर का प्रभारी, एसओजी प्रभारी सचिन कुमार को सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है। एसआई अनिरुद्ध कुमार दुबे को पुलिस लाइन से चाैकी प्रभारी तेहरा (थाना सैंया), एसआई अफरोज खान को चाैकी प्रभारी तेहरा से चौकी प्रभारी लादूखेड़ा, एसआई प्रशांत कुमार को थाना खेरागढ़ से चाैकी प्रभारी दूरा (फतेहपुर सीकरी), एसआई विक्रम सिंह को थाना एत्मादपुर से चाैकी प्रभारी आंवलखेड़ा (थाना बरहन) बनाया गया है।
विज्ञापन

एसआई अनुराग कुमार को थाना फतेहपुर सीकरी से चाैकी प्रभारी अरदाया (थाना अछनेरा), एसआई गाैरव कुमार को थाना एत्मादपुर से चाैकी प्रभारी टोला प्लाजा (थाना खंदाैली) बनाया गया है। एसआई प्रशांत कुमार को पुलिस लाइन से थाना खेरागढ़, एसआई योगेश, एसआई अरविंद कुमार को थाना खंदाैली, एसआई महेश चंद्र को थाना कागाराैल, फतेहपुर सीकरी की चाैकी दूरा के प्रभारी उदयवीर सिंह को थाना अछनेरा का एसएसआई, थाना खंदाैली की चौकी टोल प्लाजा के प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित को एसएसआई किरावली थाना, एसआई राघवेंद्र सिंह को थाना अछनेरा से थाना एत्मादपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बरहन की आंवलखेड़ा चाैकी प्रभारी अखंड प्रताप सिंह को थाना खेरागढ़ भेजा गया है। वहीं एसआई नरेंद्र कुमार का थाना बरहन किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले चाैकी बनी थी। इस पर तैनाती के लिए अनुभवी एसआई का चयन किया जाना था। स्थापना बोर्ड की बैठक में निर्णय के बाद तैनाती दी गई है। अन्य बदलाव भी कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed