फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An FIR has been filed against farmer leaders for protesting at the Raibha toll plaza. The toll manager alleges revenue loss. Traffic remained free for 20 minutes.

Agra News: रायभा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन में किसान नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज, टोल प्रबंधक ने लगाया राजस्व हानि का आरोप, 20 मिनट तक बिना शुल्क के होता रहा आवागमन

Thu, 02 Jul 2026 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against farmer leaders for protesting at the Raibha toll plaza. The toll manager alleges revenue loss. Traffic remained free for 20 minutes.
रायभा टोल टैक्स प्रदर्शन मामले में किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज, टोल प्रबंधन ने लगाया राजस्व हान
अछनेरा। न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के मामले में टोल प्रबंधक की तहरीर पर तीन किसान नेताओं सहित 25 ग्रामीणों के खिलाफ अछनेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा प्रबंधक ईश्वर शर्मा ने प्राथमिकी में किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, हमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह को नामजद किया है। टोल प्लाजा प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान किसानों ने टोल प्लाजा की सभी लेन खुलवा दीं, जिससे करीब 20 मिनट तक वाहनों का आवागमन बिना टोल शुल्क के होता रहा। इससे टोल कंपनी को राजस्व की हानि हुई। प्रदर्शनकारियों ने टोल संचालन बाधित कर सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया। गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के बैनर तले किसानों ने स्थानीय ग्रामीणों से टोल शुल्क वसूले जाने, कथित अवैध वसूली तथा टोल कर्मियों के व्यवहार को लेकर रायभा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया था। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था। अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह ने बुधवार को एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह से मिलकर टोल प्रबंधक ईश्वर शर्मा पर साजित के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाया। एसीपी ने उन्हें जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed