फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An elderly man riding a bike died after being hit by a milk tanker; the accident occurred on the Shamsabad-Fatehabad road; police are searching for the tanker that escaped from CCTV footage.

Agra News: दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर हादसा, सीसीटीवी फुटेज से फरार टैंकर की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 28 May 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
An elderly man riding a bike died after being hit by a milk tanker; the accident occurred on the Shamsabad-Fatehabad road; police are searching for the tanker that escaped from CCTV footage.
शमसाबाद। फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर जरौली टीला बाईपास के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम चितौरा निवासी 55 वर्षीय हरिओम पाराशर बुधवार को अपनी मोटरसाइकिल से शमसाबाद की ओर जा रहे थे। जरौली टीला बाईपास के पास धिमश्री की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरिओम सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने लहूलुहान हालत में बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन हाॅस्पिटल आगरा रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर सहित मौके से भागने में कामयाब रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया परिजन की तरफ से तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। टैंकर और चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed