फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An elderly couple was attacked in this posh colony of Mathura woman died husband's condition serious

UP: मथुरा की इस पॉश कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती पर हमला, महिला की मौत; पति की हालत गंभीर

Sat, 04 Nov 2023 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 12:08 PM IST
सार

बुजुर्ग दंपती पर रात करीब दो बजे हमला किया गया। इस हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
An elderly couple was attacked in this posh colony of Mathura woman died husband's condition serious
मौके पर पहुंची मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे किनारे की कॉलोनी गुरु कृपा विलास में बुजुर्ग दंपती पर शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई है। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


घटना रात करीब दो बजे की बताई गई है। सूचना मिलने के बाद  घटनास्थल पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय सहित अनेक थाना क्षेत्रों की पुलिस पहुंच गई। मृतक महिला का नाम कल्पना उम्र करीब 55 साल और घायल बुजुर्ग कृष्ण अग्रवाल हैं, जिनकी उम्र 60 साल है। बुजुर्ग को उपचार के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



इस घटना की जानकारी परिवार के ड्राइवर मोहसिन से हुई। उसने सुबह करीब नौ बजे इस घटना की जानकारी कृष्णा अग्रवाल के समाधी शंकर सेठ को फोन से दी थी। कृष्णा अग्रवाल श्रृंगार कारोबारी हैं। उनका शोरूम वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर के निकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। दंपती के पुत्र गोविंद अग्रवाल और पुत्रवधु सुरभि बनारस गए हुए हैं। घटना के दौरान दंपती घर में अकेले थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed