{"_id":"60fda1eb8ebc3e585935a50b","slug":"ambulance-pilot-and-emt-warned-to-block-the-wheel-mainpuri-news-agr501251661","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस पायलट और ईएमटी ने चक्का जाम करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस पायलट और ईएमटी ने चक्का जाम करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एंबुलेंस एसोसिएशन के बैनर तले पायलट (एंबुलेंस चालक) और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए पायलट और ईएमटी ने रविवार की रात 12 बजे के बाद से चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पायलट और एंबुलेंस के धरना प्रदर्शन में रविवार को जिले भर के एंबुलेंस पायलट और ईएमटी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहीं एंबुलेंस को खड़ा कर लिया। कॉल आने पर वहीं सेवाएं दीं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोरोना महामारी के बीच उन लोगों ने जीवन रक्षक एंबुलेंस, 108 एंबुलेंस और 102 एंबुलेंस पर अपना जीवन दांव पर लगाकर लोगों की सेवा की। अब सरकार ने दूसरी कंपनी को ठेका दिया तो कंपनी ने जीवन रक्षक प्रणाली के तहत संचालित एंबुलेंस पर कार्य करने वाले पायलट और ईएमटी को हटाने का निर्णय ले लिया। सरकार को चाहिए कि जीवन रक्षक प्रणाली सहित सभी एंबुलेंस पायलट और ईएमटी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत नियमित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि 25 जुलाई की रात 12 बजे तक यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो रात 12 बजे के बाद एंबुलेंसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। केवल विशेष इमरजेंसी के लिए 54 में से मात्र तीन एंबुलेंस ही संचालित की जाएंगी।
धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गौतम, अरुण यादव, नवीन पाठक, रवींद्र कुमार, शिवरतन यादव, रंजीत यादव, संजीव कुमार, राजेंद्र यादव, संजय चतुर्वेदी, रंजीत मिश्रा, धर्म सिंह, मोहित कुमार, राजेंद्र कटियार, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, विवेक कुमार
विज्ञापन
--------
विधायक किशनी को सौंपा ज्ञापन
धरना प्रदर्शन कर रहे पायलट और ईएमटी की समस्या को सुनने के लिए रविवार को विधायक किशनी इंजीनियर ब्रजेश कठेरिया जिला अस्पताल पहुंचे। विधायक ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। विधायक ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। पहले युवाओं को संविदा पर रखा और अब उनकी संविदा भी समाप्त कर उन्हें ठेकेदारी में ढकेला जा रहा है। वे विधानसभा सत्र में पायलट और ईएमटी की बात को मजबूती के साथ रखेंगे।