फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambuj prepared Phulwari in barren land

बंजर भूमि में अंबुज ने तैयार की बच्चों की फुलवारी

Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ambuj prepared Phulwari in barren land
मैनपुरी। गांव रठेरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंबुज यादव पर्यावरण रक्षा के लिए लोगों को संदेश दे रहे हैं। उनके द्वारा विद्यालय की बंजर भूमि पर सौ से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। वह समय-समय पर गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण रक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय रठेरा पर तैनात प्रधानध्यापक अंबुज यादव ने वर्ष 2014 में यहां के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाली। उस समय विद्यालय पर बंजर भूमि के चलते कोई पौधा नहीं था। तपती धूप में बच्चों का खेलना और बैठना भी मुश्किल था। अंबुज ने विद्यालय के मैदान में मिट्टी डलवाई और खुद फावड़ा संभाला। बच्चों के लिए गार्डन तैयार करने के लिए फल, फूल और छायादार पौधे लगाए। जिस भूमि पर कोई पौधा नहीं उगता था आज वहां सुंदर पौधे फल-फूल रहे हैं। अमरूद, नीबू आदि पेड़ों पर फल आ रहे हैं। अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में पर्यावरण रक्षा के लिए अंबुज यादव ग्रामीणों से भी अपील करते हैं।
विज्ञापन

अवकाश में पहुंचते हैं स्कूल
पौधों की देखभाल और पर्यावरण रक्षा का अंबुज को इस कदर जुनून सवार है कि वे अवकाश में भी मैनपुरी स्थित अपने आवास से सप्ताह में तीन दिन 14 किमी की दूरी तय कर विद्यालय में लगे पौधों की देखभाल के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किया घास का मैदान
विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिए धूल और कंकड़ भरा मैदान था, जिसके चलते बच्चे कबड्डी, खो-खो आदि खेल नहीं खेल पाते थे। बच्चों के लिए अंबुज ने घास लगवाई। अब यहां बच्चों के बैठने और खेलने के लिए घास का मैदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed