फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amazing work of Lal of Nagla Tunda, he gives shield to idols of gods in 5 minutes.

Agra News: नगला टुंडा के लाल का कमाल, 5 मिनट में देव प्रतिमाएं देता है ढाल

Thu, 01 Feb 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Amazing work of Lal of Nagla Tunda, he gives shield to idols of gods in 5 minutes.
अमांपुर। पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं यह कहावत क्षेत्र के गांव नगला टुंडा निवासी 13 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र मनोज राजपूत पर चरितार्थ हो रही है। मनोज के हाथों में कमाल की प्रतिभा है। वह फोटो देखकर मिट्टी से मूर्तियां बना देता है। देव प्रतिमाएं तो वह पांच मिनट में ही तैयार कर देता है। उसके द्वारा बनाई गई श्रीराम दरबार की मूर्तियाें को ग्रामीण सराह रहे हैं। छात्र मनोज के पिता कुमरपाल नलकूप मिस्त्री हैं। मनोज का कहना है कि वह पहले मन में मूर्ति का खाका बनाता है और मिट्टी को उसी के अनुसार ढालता चला जाता है। वह फोटो देखकर किसी भी महापुरुष, देवी देवता या अन्य किसी व्यक्ति के फोटो से भी मूर्तियां बना देता है। उसकी मिट्टी यह मूर्तियां सजीव से प्रतीत होती हैं। उसने बताया कि उसके द्वारा श्रीराम प्रतिष्ठा के दिन श्रीराम दरबार की मूर्तियां बनाई गईं। जिसमें उसने श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां बनाईं। उन्हें रंगकर सजा संवार कर तैयार किया तो छोटे बच्चे के हाथ से बनी मूर्तियां ग्रामीणों का आकर्षण रहीं और सभी ने उसकी सराहना की। वह मां दुर्गा सहित अन्य मूर्तियां भी बना चुका है।
विज्ञापन

छोटे भाई-बहनों के लिए मिट्टी के खिलौने बनाते सीखा मूर्तियां बनाना :
नगला टुंडा निवासी कुमरपाल के 13 वर्षीय पुत्र मनोज राजपूत को मिट्टी की मूर्तियां बनाने की कला विरासत में नहीं मिली। वह अपने छोटे भाई बहनों को बहलाने के लिए 10 वर्ष की उम्र में गांव से मिट्टी एकत्रित कर छोटे-छोटे खिलौने बनाता था। धीरे-धीरे वह खिलौनों के साथ-साथ मूर्तियां बनाना सीख गया। अब वह फोटो से भी मूर्तियां बना लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed