फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar ujala maa tujhe pranam kavi sammelan live on 14 august

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के साथ गुनगुनाएं आजादी के तराने, लाइव सुनें मशहूर कवियों को

Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
सार

  • कवि सम्मेलन में सुनें हरिओम पंवार और अशोक चक्रधर को
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सात बजे से आयोजन

विज्ञापन
Amar ujala maa tujhe pranam kavi sammelan live on 14 august
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे अमर उजाला के पाठकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान में आने वाली प्रविष्टियां उसका प्रमाण हैं। जश्न-ए-आजादी को कई गुना और बढ़ाने के लिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला काव्य कैफे में हमारे साथ होंगे जाने माने हास्य कवि अशोक चक्रधर और वीर रस के कवि हरिओम पंवार।
विज्ञापन


इनके अलावा भी कई जाने-माने कवि ‘जरा याद करो कुर्बानी’ आयोजन में काव्य की महफिल सजाएंगे। इनके नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल पर 14 अगस्त की शाम को सात बजे किया जाएगा। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला संग मनाएं आजादी का जश्न, ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में लें हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: वीरों को नन्हों का सलाम

दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी यह प्रतियोगिता। माताएं बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से तैयार करके उनकी तस्वीर दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकती हैं। टॉप-10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।

ड्राइंग कॉम्पटीशन: तस्वीर आजादी की

यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से दस तक के बच्चों के लिए है। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर और ई-मेल पता स्पष्ट हो। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।

लेखन प्रतियोगिता: देश के नाम पैगाम

- यह प्रतियोगिता दो कैटेगरी में होगी। पहली कैटेगरी में 17 से 22 साल तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी कैटेगरी में 23 वर्ष और इससे ऊपर के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।
- प्रतिभागियों को थीम के  अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर दी गई वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कृपया ध्यान दें, कब और कैसे भेजनी हैं प्रविष्टियां

रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। विजेताओं के नाम समाचार पत्र और  mtp.amaruajala.com पर घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।

घर में सपरिवार करें राष्ट्रगान

15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकेंड दें और साथ मिलकर राष्ट्रगान करें। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए कार्यक्रम के समर्थन में  mtp.amaruajala.com पर जाकर शपथ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed