{"_id":"5f318af28ebc3e41026f3e66","slug":"amar-ujala-maa-tujhe-pranam-online-competition-on-15-august-independence-day-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला संग मनाएं आजादी का जश्न, ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में लें हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला संग मनाएं आजादी का जश्न, ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में लें हिस्सा
Tue, 11 Aug 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:29 AM IST
सार
- फैंसी ड्रेस, लेखन और ड्राइंग कॉम्पटीशन के लिए तेज हुए रजिस्ट्रेशन
- 14 अगस्त है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, बच्चों में भारी उत्साह
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत इस बार कराए जा रहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता- वीरों को नन्हों का सलाम, लेखन प्रतियोगिता, देश के नाम पैगाम और ड्राइंग कॉम्पटीशन - तस्वीर आजादी की के लिए, रजिस्ट्रेशन तेज हो गए हैं। बच्चों में भारी उत्साह है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 अगस्त है।
विज्ञापन
‘मां तुझे प्रणाम’ जश्न ए आजादी में ताजनगरी का उत्सव बन चुका है। इस बार बदली हुई परिस्थितियों में अमर उजाला ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और करवाने की अपनी जिम्मेदारी समझते हुए देशव्यापी डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया है। तो आप सभी तैयार हो जाइए आयोजनों का हिस्सा बनने, प्रतियोगिताओं में अपनी और अपने बच्चों की प्रतिभा दिखाने के लिए। साथ ही भारत माता को एक अनूठे अंदाज में साथ मिलकर प्रणाम करने के लिए।
विज्ञापन
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता-वीरों को नन्हों का सलाम
दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी यह प्रतियोगिता। माताएं बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से तैयार करके उनकी तस्वीर दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकती हैं। टॉप-10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
ड्राइंग कॉम्पटीशन- तस्वीर आजादी की
यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से दस तक के बच्चों के लिए है। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर और ई-मेल पता स्पष्ट हो। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।
लेखन प्रतियोगिता- देश के नाम पैगाम
- यह प्रतियोगिता दो कैटेगरी में होगी। पहली कैटेगरी में 17 से 22 साल तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी कैटेगरी में 23 वर्ष और इससे ऊपर के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।
- प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर दी गई वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
कृपया ध्यान दें, कब और कैसे भेजनी हैं प्रविष्टियां
रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। विजेताओं के नाम समाचार पत्र और mtp.amaruajala.com पर घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।

ऑनलाइन कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाएं
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। ‘जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में एलआईसी ऑफ इंडिया का सहयोग रहेगा।
घर में सपरिवार करें राष्ट्रगान
15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकेंड दें और साथ मिलकर राष्ट्रगान करें। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए कार्यक्रम के समर्थन में mtp.amaruajala.com पर जाकर शपथ लें।